Vicky Kaushal Katrina Kaif Haldi Photos: एक दूसरे को हल्दी लगाते हुए रोमांटिक हुए कैटरीना कैफ- विक्की कौशल, लिखा- 'शुक्र, सब्र और खुशी'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 11, 2021, 02:18 PM IST

Vicky Kaushal and Katrina Kaif Haldi Ceremony: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की हल्दी सेरेमनी की फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई है। यहां पर देखें विक्की और कैटरीना की हल्दी सेरेमनी की फोटोज

Vicky Kaushal Katrina Kaif Haldi Photos: एक दूसरे को हल्दी लगाते हुए रोमांटिक हुए कैटरीना कैफ- विक्की कौशल, लिखा- 'शुक्र, सब्र और खुशी'

मुंबई. विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी राजस्थान में हुई। शादी के दो दिन बाद कपल ने अपनी हल्दी सेरेमनी री फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है। फोटो में कपल एक दूसरे को हल्दी लगाते हुए नजर आ रहा है। 

विक्की कौशल और कैटरीना दोनों ने अपने-अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। फोटोज में  कैटरीना कैफ  विक्की कौशल के गालों पर हल्दी मलती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, एक अन्य तस्वीर में हल्दी के बाद विक्की कौशल को उनके दोस्त और परिवारवाले पानी से नहला रहे हैं। इसके अलावा विक्की कौशल के पिता श्याम कौशल भी उन्हें हल्दी लगा रहे हैं।  

विक्की कौशल कटरीना कैफ

विक्की कौशल कटरीना कैफ

कैटरीना ने लिखा- शुक्र, सब्र और खुशी 
कैटरीना कैफ एक फोटो में अपनी मम्मी के साथ नजर आ रही हैं। वहीं, उनके देवर सनी कौशल डांस कर रहे हैं। वहीं, एक फोटो में कैटरीना कैफ के ऊपर गुलाब की बारिश हो रही है। फोटोज के साथ सोशल मीडिया पर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने लिखा, 'शुक्र, सब्र और खुशी।' विक्की, कैटरीना के अलावा उनकी बहन इसाबेल कैफ और सनी कौशल ने भी हल्दी सेरेमनी की फोटोज शेयर की है। 

विक्की कौशल कटरीना कैफ

शादी के बाद भेजा खास नोट 
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने शादी के बाद मेहमानों और करीबियों के लिए एक हैंपर और खास नोट भेजा है। नोट में लिखा,  ‘नौ दिसंबर को, भगवान की कृपा से और अपने माता-पिता के आशीर्वाद से, हमने अपने जीवन का सबसे बड़ा कदम उठाया और शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। 

विक्की कौशल कटरीना कैफ

नोट में आगे लिखा, 'वर्तमान स्थिति के कारण एक साथ जश्न मनाने में हम असमर्थ थे, लेकिन हम जल्द ही इस खुशी को आपके साथ शेयर करने की उम्मीद करते हैं। हम इस रोमांचक नई यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं, आपका प्यार और आशीर्वाद हमारे लिए बहुत मायने रखता है। लव, कैटरीना और विक्की।'

End of Article