Upcoming Web Series & Films: इस हफ्ते डिजिटल डेब्यू करेंगे कपिल शर्मा, OTT पर रिलीज होंगी ये फिल्में और वेबसीरीज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2022, 10:25 AM IST

Upcoming Web Series & Films: ओटीटी पर ये हफ्ता काफी खास होने वाला है क्‍योंकि कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा डिजिटल डेब्‍यू करने वाले हैं। इतना ही नहीं कई फ‍िल्‍में और टीवी शोज का प्रीमियर भी इस हफ्ते होने वाला है।

Upcoming Web Series & Films: इस हफ्ते डिजिटल डेब्यू करेंगे कपिल शर्मा, OTT पर रिलीज होंगी ये फिल्में और वेबसीरीज

Upcoming Web Series & Films: ओटीटी पर ये हफ्ता काफी खास होने वाला है क्‍योंकि कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा डिजिटल डेब्‍यू करने वाले हैं। इतना ही नहीं कई फ‍िल्‍में और टीवी शोज का प्रीमियर भी इस हफ्ते होने वाला है। कोरोना वायरस के चलते सिनेमाघर बंद हैं, ऐसे में ओटीटी ही है जो लोगों का मनोरंजन कर रहा है। बीते सप्‍ताह ह्यूमन, अनपॉज्ड नया सफर, कौन बनेगी शिखरवती, यह काली काली आंखें, भौकाल 2, एटरनल्स, पुष्पा हिंदी जैसी सीरीज और फ‍िल्‍में आईं। आइये जानते हैं कि ओटीटी पर इस हफ्ते क्‍या खास है-  

तड़प (Tadap)

बता दें कि अल्लू अर्जुन की फिल्म आला वैकुंठपुरमुलु का हिंदी वर्जन 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला था, मगर अब उसकी रिलीज स्थगित कर दी गयी है। इस सप्‍ताह को नई फ‍िल्‍म तो ओटीटी पर नहीं आ रही है। 28 जनवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की तड़प स्ट्रीम की जा रही है। यह फिल्म 3 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 

कपिल शर्मा- आई एम नॉट डन

कपिल शर्मा अपने डिजिटल डेब्यू की तैयारियां कर रहे हैं। नेटफ्लिक्स पर 28 जनवरी को कपिल का कॉमिक शो कपिल शर्मा- आई एम नॉट डन रिलीज हो रहा है। शो के प्रोमो काफी वायरल हुए हैं। 

पवित्र रिश्ता

Zee5 पर जीटीवी के लोकप्रिय सीरियल पवित्र रिश्ता का दूसरा सीजन भी 28 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। इस शो में शहीर शेख और अंकिता लोखंडे मुख्य किरदार में नजर आएंगे। 

बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले

इस हफ्ते 30 जनवरी को बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले भी वूट सिलेक्ट पर देखा जा सकता है।

ऑल ऑफ अस डेड

28 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर कोरियन जॉम्बी वेब सीरीज ऑल ऑफ अस डेड का पहला सीजन आने वाला है। वहीं सी दिन स्पेनिश हॉरर थ्रिलर वेब सीरीज फेरिया द डार्केस्ट लाइट का पहला सीजन प्रीमियर होगा। 

End of Article