Box Office: द कश्मीर फाइल्स ने फिर बनाया एक नया रिकॉर्ड, पहले वीकेंड के बाद इतना हुआ बच्चन पांडे का कलेक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 21, 2022, 09:02 AM IST

The Kashmir Files Bachchan Pandey Box Office Collection: द कश्मीर फाइल्स ने जहां रविवार को नया रिकॉर्ड बनाया है। वहीं, बच्चन पांडे की कमाई में भी सुधार आया है। जानिए द कश्मीर फाइल्स और बच्चन पांडे का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन...

Box Office: द कश्मीर फाइल्स ने फिर बनाया एक नया रिकॉर्ड, पहले वीकेंड के बाद इतना हुआ बच्चन पांडे का कलेक्शन

The Kashmir Files, Bachchan Pandey Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर द कश्मीर फाइल्स की लहर है। फिल्म ने दूसरे रविवार कमाई का एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए पिछली सभी कमाई को पीछे छोड़ दिया है। द कश्मीर फाइल्स के आगे बच्चन पांडे भी जूझ रही है। हालांकि, दूसरे दिन के मुकाबले बच्चन पांडे की कमाई में थोड़ा सुधार हुआ है। 

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक द कश्मीर फाइल्स ने रविवार को 26.20 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। ऐसे में दूसरे वीकेंड के बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 167.45 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म ने दूसरे वीकेंड में 70 करोड़ का बिजनेस किया है। दूसरे हफ्ते शुक्रवार को द कश्मीर फाइल्स ने 19.15 करोड़ रुपए, शनिवार को 24.80 करोड़ रुपए और रविवार को 26.20 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म जल्द ही 200 करोड़ रुपए के जादुई आंकड़े को छूने जा रही है।

इतना हुआ बच्चन पांडे का कलेक्शन 
बच्चन पांडे (Bachchan Pandey Box Office Collection) ने रविवार के दिन शनिवार के मुकाबले बहतर कमाई की है। फिल्म ने लगभग 14 से 15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। पहला वीकेंड खत्म होने तक फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 40 करोड़ रुपए हो गया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, बच्चन पांडे ने पहले दिन 13.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं, शनिवार को फिल्म ने महज 12 करोड़ रुपए की कमाई की है।

आरआरआर से मिल सकती है टक्कर
द कश्मीर फाइल्स और बच्चन पांडे के लिए ये हफ्ता बेहद अहम होने वाला है। फिल्म को एस.एस.राजामौली की फिल्म आर.आर.आर से टक्कर मिलने वाली है। आर.आर.आर 25 मार्च 2022 को रिलीज हो रही है। 

आपको बता दें कि द कश्मीर फाइल्स को पहले ही ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया गया है। 20 करोड़ रुपए के बजट से बनी फिल्म ने अभी तक लागत से 100 करोड़ रुपए अधिक की कमाई कर ली है।

End of Article