दूसरी शादी करने के लिए तैयार हैं सुजैन खान, अर्सलान गोनी को चुनेंगी हमसफर?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2022, 02:45 PM IST

Sussanne Khan ready to get married?: ताजा जानकारी के मुताबिक सुजैन खान अपनी लव-लाइफ को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए तैयार हैं। जी हां, ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ शादी करने का प्लान कर रही हैं...

दूसरी शादी करने के लिए तैयार हैं सुजैन खान, अर्सलान गोनी को चुनेंगी हमसफर?

Sussanne Khan get married with Arslan Goni?: सुजैन खान इस समय अपनी जिंदगी के सबसे खुशी के दौर में हैं। ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन फिलहाल अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। सुजैन और अर्सलान अपने रिश्ते को इस दुनिया के साथ शेयर करने में शर्माते नहीं हैं। लवबर्ड्स अक्सर अपने फैन्स को खूबसूरत तस्वीरों से सरप्राइज देते रहते हैं। जैसा कि हम जानते हैं सुजैन खान, ऋतिक रोशन के बच्चों की मां हैं। तलाक होने के बावजूद दोनों खूबसूरत रिश्ता शेयर करते हैं। अब ताजा जानकारी के मुताबिक सुजैन अपनी लव-लाइफ को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए तैयार हैं। 

करीबी सूत्रों ने खुलासा किया है, 'सुजैन और अर्सलान बहुत मिच्योर हैं। वे जानते हैं कि दोनों को अपना जीवन एक साथ बिताना है और शादी उनके दिमाग में है। सुजैन ने भी दूसरी बार शादी करने के बारे में गंभीरता से सोचा है। यहां तक ​​कि अगर कपल शादी करेंगे तो यह काफी प्राइवेट तरीके से होगा। कोई भव्य उत्सव या ग्रैंड बॉलीवुड शादी नहीं होगी। ये नवीनतम चलन की तरह एक साधारण शादी होगी।'

सूत्रों ये भी बताया, 'जब ऐसी चर्चा थी कि ऋतिक रोशन अपनी प्रेमिका सबा आजाद से शादी करने की योजना बना रहे हैं, तो इस कपल ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि क्या वे इसका आनंद लेना चाहते हैं। लेकिन सबा और ऋतिक दोनों की दोस्त सुजैन निश्चित रूप से शादी करने के लिए तैयार है। सिर्फ यह तय करना बाकी है कि कब..।'

Arslan Goni calls Sussanne Khan 'Darling' as he congratulates her for  designing new restaurant, check out latter's reaction | Hindi Movie News -  Times of India

मालूम हो कि इससे पहले अर्सलान अपना जन्मदिन भी सुजैन के साथ सेलिब्रेट किया था। इस दौरान साथ में उनकी फोटोज भी सामने आई थीं। इसके बाद से ही दोनों के अफेयर के कयास लगाए जाने लगे थे। सुजैन ने अर्सलान के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और इसे कैप्शन दिया था, 'हैप्पी हैप्पी हैप्पी बर्थडे। मैं आपके लिए एक ऐसी दुनिया की कामना करती हूं, जो हर उस चीज से भरी हो, जिसके आप योग्य हैं..आप सबसे खूबसूरत इंसान हैं जिनसे मैं अब तक मिली हूं। यूं ही हमेशा चमकते रहें।' अर्सलान ने सुजैन के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा था, 'लव यू और आपका बहुत-बहुत धन्यवाद... आप अमेजिंग हैं।'

End of Article