15 साल छोटे रोहमन शॉल संग दो साल से रिलेशनशिप में हैं सुष्मिता सेन, सोशल मीडिया पर शुरू हुई थी बातचीत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2020, 07:28 PM IST

Sushmita Sen Relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन पिछले दो साल से मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं। रोहमन उम्र में उनसे 15 साल छोटे हैं।

15 साल छोटे रोहमन शॉल संग दो साल से रिलेशनशिप में हैं सुष्मिता सेन, सोशल मीडिया पर शुरू हुई थी बातचीत
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने लंबे समय बाद वापसी की है। हाल ही में उनकी सीरीज आर्या रिलीज हुई जिसे काफी पसंद किया और उनके काम को सराहा गया। अपने करियर से अलग सुष्मिता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। 

सुष्मिता सेन मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं और दोनों के रिलेशनशिप को दो साल पूरे हो गए हैं। सुष्मिता ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर रोहमन के साथ अपनी एक फोटो शेयर की और लिखा, 'जब अपनी रूह से मिली सुश। हैप्पी एनिवर्सरी जान रोहमन शॉल। यह हमारे दो साल के साथ के लिए। बच्चे और मैं तुमसे बहुत प्यार करते हैं। आने वाले और सालों के लिए...'

15 साल छोटे हैं रोहमन

मालूम हो कि सुष्मिता और रोहमन की उम्र में करीब 15 साल की अंतर हैं। सुष्मिता रोहमन से 15 साल बड़ी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने यह खुलासा किया था कि शुरुआत में रोहमन उनसे अपनी उम्र छुपाते थे। एक्ट्रेस ने बताया था, 'शुरुआत में किसी वजह से रोहमन अपनी उम्र छुपाते थे। मैं हमेशा उनसे पूछती थी कि तुम्हारी उम्र क्या है? तुम बहुत यंग लगते हो। तो वो हमेशा मुझे कहते थे तुम अनुमान लगाओ। बाद में जब मुझे पता चला कि वो इतने यंग है तब समझ आया कि वो इसे बीच में नहीं आने देना चाहते थे। तो हां हमने ये रिश्ता नहीं चुना, यह हमारे लिए चुना गया था। यह हमारी किस्मत में था।' बता दें कि रोहमन ने सुष्मिता को सोशल मीडिया पर मैसेज किया था जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी।

अक्सर शेयर करती हैं पोस्ट

सुष्मिता सेन अक्सर रोहमन शॉल के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं जिनमें दोनों के बीच की बॉन्डिंग देखी जा सकती है। रोहमन की बॉन्डिंग ना केलव सुष्मिता से बल्कि उनकी दोनों बेटियों रिने और अलीसा के साथ भी गहरी है।

बता दें कि सुष्मिता सेन 44 साल की हैं जबकि रोहमन 29 साल के हैं। सुष्मिता की दो बेटियां हैं रिने और अलीसा हैं, जिन्हें एक्ट्रेस ने गोद लिया था। सुष्मिता ने साल 2000 में रिने को गोद लिया था तब वो खुद केवल 24 साल की थीं। इसके बाद उन्होंने साल 2010 में दूसरी बेटी अलीसा को अडॉप्ट किया। 

End of Article