Exclusive: सुशांत के करीबी ने किया दावा- जादू टोना करती थीं रिया चक्रवर्ती, पूजा में इस्तेमाल होती थी ये चीजें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 4, 2020, 06:27 PM IST

Sushant Singh Rajput Suicide: सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में उनके करीबी लगातार रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगा रहे हैं। अब सुशांत के पूर्व असिस्टेंट अंकित ने दावा किया है कि रिया जादू-टोना किया करती थीं।

Exclusive: सुशांत के करीबी ने किया दावा- जादू टोना करती थीं रिया चक्रवर्ती, पूजा में इस्तेमाल होती थी ये चीजें

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या केस में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर जादू टोना का आरोप लगाया जा रहा है। सुशांत की बहन मीतू सिंह ने बिहार पुलिस को दिए अपने बयान में ये आरोप लगाया था। अब सुशांत के पूर्व असिस्टेंट अंकित आचार्य ने कहा भी रिया पर जादू टोना का आरोप लगाया है। इसके

Times Now से बातचीत में सुशांत के पूर्व असिस्टेंट अंकित ने कहा कि सिद्धार्थ पिठानी और नीरज रिया के ही आदमी है। अंकित कहते हैं- 'यूरोप ट्रिप के बाद सुशांत डिप्रेशन में थे, उनका चेहरा पहले जैसा नहीं था और काफी बदल गया था। उनकी आंखों में  काफी डार्क सर्किल आने लगे थे।'

अंकित के मुताबिक- 'मैं उनके अकाउंट भी चेक किया करता था। जनवरी 2019 तक उनके पास 30 करोड़ रुपए थे। मेरे दोस्त जो बाद में वहां काम करते थे वह मुझे बताते थे कि रिया मैम कुछ पूजा करवा रही थी। उसमें काफी खर्चा हो रहा था।'

पूजा में होता था इन चीजों का इस्तेमाल 
अंकित ने बताया कि- 'एक पूजा वह होती है जो मूर्ती के सामने की जाती है। ये दूसरे और अजीब ढंग की पूजा थी, जिसमें नींबू वगैरह का इस्तेमाल किया जाता था। मैं भी कोलकाता से हूं तो जानता हूं कि ऐसी पूजा जादू-टोना के लिए की जाती है।'

अंकित ने ये भी खुलासा किया कि सुशांत से जुड़े सारे खर्चे रिया ही देखती थीं। पार्टी हो या कोई भी खर्च वह रिया के हाथों से ही होता था। इसके अलावा सुशांत के स्टाफ के लोग शिकायत किया करते थे कि उन्हें वक्त से सैलेरी नहीं होती थी। 

नहीं लगता था सुशांत का फोन 
अंकित ने कहा कि- 'मेरे पास सुशांत के दो फोन नंबर थे। दोनों ही बंद थे, ऐसे में मैंने अपने करीबियों से कहा कि जरा देखना सर की कैसी तबियत है। इस पर सुशांत के साथ काम करने वालों  ने बताया कि रिया मैडम कुछ करवा रही हैं।'

अंकित आखिर में कहते हैं कि- 'मेरे छोड़ने के बाद रिया ने सबको निकाल दिया गया था। सुशांत ने मुझसे कहा था कि मैं चार-पांच महीने फिल्में नहीं करुंगा। हम तीनों मिलकर फार्म हाउस में रहकर ऑर्गेनिक फार्मिंग करेंगे। अंकित ने पीएम मोदी से अपील की है कि इस केस की सीबीआई जांच हो।

End of Article