सुशांत और रिया के बीच कैसे आई कड़वाहट, सोशल मीडिया पर झलकती है दोनों के रिश्ते की कहानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 31, 2020, 08:52 AM IST

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लग रहे हैं। दोनों के रिश्ते के उतार चढ़ाव बीते समय में सोशल मीडिया पर भी झलकते रहे हैं।

सुशांत और रिया के बीच कैसे आई कड़वाहट, सोशल मीडिया पर झलकती है दोनों के रिश्ते की कहानी
Photo Credit: Instagram

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती पर दिवंगत अभिनेता की आत्महत्या के मामले में गंभीर आरोप लग रहे हैं, लेकिन एक समय में यह एक दूसरे के बेहद करीब और खुश नजर आ रहे थे। मई 2019 में सुशांत और रिया के रिलेशनशिप में होने की अफवाहें इंटरनेट पर आनी शुरु हुईं। सार्वजनिक तौर पर दोनों कई बार आउटिंग पर नजर आए।

पिछले साल जून में, कपल रोमांटिक अंदाज में समय बिताने के लिए लद्दाख पहुंचे थे। भले ही उन्होंने एक साथ कोई तस्वीर पोस्ट नहीं की, लेकिन उनके अलग-अलग इंस्टाग्राम पोस्ट से यह बात स्पष्ट हो गई। पिछले साल जुलाई में सुशांत रिया के जन्मदिन पर पटाखों और करीबी दोस्तों के साथ रिया के जन्मदिन को स्पेशल बनाने के लिए पहुंचे थे। ऐसा भी दावा किया गया कि अभिनेता ने विशेष मौके पर रिया के लिए एक महंगी प्लैटिनम पेंडेंट खरीदी थी।

शादी करने की थी खबरें:
पिछले साल अगस्त में, ऐसी अफवाहें थीं कि सुशांत रिया के साथ अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाते हुए उनसे शादी करने के लिए तैयार थे। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। इस साल जनवरी में, रिया ने अभिनेता के 34वें जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर उनके बारे में तस्वीरों के साथ पोस्ट करते हुए रिश्ते का खुलासा कर दिया था।

रिश्ते को लेकर दोनों ने लंबे समय तक नहीं किया कोई पोस्ट:
14. जून को सुशांत की दुखद मौत के पिछले कुछ महीनों में रिया और सुशांत दोनों ने ही रिश्ते से जुड़ा कोई पोस्ट नहीं किया। खबरों के अनुसार दोनों के बीच चीजें बिगड़ गई थीं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति की मानें तो, इस साल 8 जून को दिल बेचारा अभिनेता के आत्मघाती कदम उठाने से ठीक 6 दिन पहले कपल के बीच गरमागरम बहस हुई थी।

सुशांत के पिता केके सिंह की ओर से दर्ज एफआईआर में, यह आरोप लगाया गया है कि रिया ने सुशांत के बैंक खाते से 15 करोड़ रुपए उन खातों में स्थानांतरित कर दिए, जिनका दिवंगत अभिनेता के साथ कोई लिंक नहीं था। यह भी कहा जा रहा है कि सुशांत को मानसिक तौर पर अस्थिर करने में रिया और उसके परिवार की अहम भूमिका थी।

End of Article