Brahmastra की शूटिंग हुई पूरी, काशी विश्वनाथ धाम पहुंच आलिया भट्ट-रणबीर ने लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 29, 2022, 10:58 AM IST

अयान मुखर्जी के डायरेक्‍शन में बन रही फ‍िल्‍म ब्रह्मास्‍त्र की शूटिंग पूरी हो गई है। फिल्म की शूटिंग के लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों काशी में हैं। शूटिंग पूरी होने के अवसर पर आलिया और रणबीर काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन और पूजन के लिए पहुंचे।

Brahmastra की शूटिंग हुई पूरी, काशी विश्वनाथ धाम पहुंच आलिया भट्ट-रणबीर ने लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद

BRAHMĀSTRA has wrapped its final shooting schedule in Varanasi : जाने माने निर्देशक अयान मुखर्जी के डायरेक्‍शन में बन रही फ‍िल्‍म ब्रह्मास्‍त्र की शूटिंग पूरी हो गई है। फिल्म की शूटिंग के लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों काशी में हैं। बीते कुछ दिन वह काशी की गलियों में घूमे और शाम को गंगा के तट पर स्थित राजा चेतसिंह घाट पर शूटिंग की। आलिया की पीछे घूम-घूमकर गाते रणबीर कपूर भी नजर आए। यह फिल्म साल 2020 में इसे रिलीज होना था लेकिन कोरोना ने खेल खराब कर दिया। अब इस बहुप्रतीक्षित फ‍िल्‍म की रिलीज डेट सामने आ गई है। मेकर्स द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार, देश में बनी सबसे महंगी फिल्म ब्रह्मास्‍त्र 9 सितंबर 2022 को रिलीज होगी। शूटिंग पूरी होने के अवसर पर आलिया और रणबीर काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन और पूजन के लिए पहुंचे।

मेकर्स ने एक टीजर वीडियो जारी क 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी है। यह देश में बनी सबसे महंगी फिल्म होगी! 300 करोड़ के बजट से बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आएगी। इन दोनों को पर्दे पर साथ देखना इसलिए भी खास होगा क्‍योंकि दोनों इन दिनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्‍द शादी भी करने वाले हैं। यह बॉलीवुड की पहली फिल्म होगी जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्क्रीन स्पेस शेयर करते दिखाई देंगे।

ऐसे होंगे किरदार 

फिल्म में रणबीर कपूर के किरदार का नाम श‍िवा है। वहीं, आलिया भट्ट के किरदार का नाम फिल्म में ईशा है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ इस फ‍िल्‍म में सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन, डिंपल कपाडिया, नागार्जुन और मौनी रॉय लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में अमिताभ बच्चन का किरदार भगवान ब्रह्मा से और नागार्जुन का किरदार भगवान व‍िष्णु से जुड़ा होगा।

इसलिए 'ब्रह्मास्त्र' रखा गया नाम

मेकर्स की मानें तो फिल्म का नाम 'ब्रह्मास्त्र' रखने का कारण है कि इसमें जो ऊर्जा, ज्ञान और ताकत है वो प्राचीन भारत से मिलती है। इस मेगाबजट फिल्म में कई ऐसे कास्ट्यूम देखने को मिलेंगे जिनकी आपको बिल्कुल उम्मीद नहीं होगी। इस फ‍िल्‍म में रणबीर कपूर स्पेशल पॉवर वाले कैरेक्टर का रोल प्ले करेंगे। खास बात यह है कि फिल्म तीन भाग में बनाई जाएगी। यह फिल्म दर्शकों को नया और अद्भुत अनुभव देगी क्योंकि फिल्म में वीएफएक्स इफेक्ट ऐसा होगा, जो शायद पहली बार देश में देखने को मिलेगा। 

End of Article