Sooryavanshi: जबरदस्‍त एक्‍शन और धमाके के साथ तैयार अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी', जानें फिल्म से जुड़ी ये रोचक बातें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 20, 2021, 06:47 AM IST

सिंघम और सिंबा के बाद, यह रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की अगली फिल्म सूर्यवंशी लंबे इंतजार के बाद दीवाली के मौके पर 5 नवंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जानें इस फ‍िल्‍म की खास बातें-

Sooryavanshi: जबरदस्‍त एक्‍शन और धमाके के साथ तैयार अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी', जानें फिल्म से जुड़ी ये रोचक बातें

सिंघम सीरीज की चौथी फ‍िल्‍म, रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी एक्शन मूवी सूर्यवंशी लंबे इंतजार के बाद दीवाली के मौके पर 5 नवंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फ‍िल्‍म में सुपरस्‍टार अक्षर कुमार और कटरीना कैफ नजर आर आएंगी। फैंस बेसब्री से इसके रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर भी इससे बड़े धमाके की उम्मीद की जा रही है। धमाकेदार एक्शन, स्टंट और स्कारकास्ट से सजी अक्षय कुमार की इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस को भी काफी उम्मीदें हैं। सिंघम और सिंबा के बाद, यह रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की अगली फिल्म है। यह फिल्‍म कई मायनों में खास है। आइयो जानते हैं फिल्म से जुड़ी रोचक बातें- 

रणवीर और अजय का होगा कैमियो

इस फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह कैमियो करते हुए नजर आएंगे। रोहित शेट्टी ने फिल्म सूर्यवंशी के ट्रेलर से ही बता दिया था कि इसमें सिंघम और सिम्बा का कैमियो होगा। फ‍िल्‍म में 'सिंघम' अजय देवगन, 'सिंबा' रणवीर सिंह के साथ 'सूर्यवंशी' अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे। 

एक दशक बाद साथ आए अक्षय-कटरीना

अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की जोड़ी एक समय सफलता की गारंटी मानी जाती थी। हालांकि पिछले एक दशक में इन्होंने कोई फिल्म साथ में नहीं की थी। रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी लगभग एक दशक के बाद इन दोनों को साथ लेकर आ रही है। दोनों सितारे हमको दीवाना कर गए, वेलकम, सिंह इज किंग, नमस्‍ते लंदन जैसी फ‍िल्‍मों में नजर आए हैं।

पहली बार रोहित और अक्षय

रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार सूर्यवंशी के बहाने पहली बार काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने कभी किसी फिल्म के लिए हाथ नहीं मिलाया है। इस फिल्म के जरिए रोहित और अक्षय की जोड़ी एक्शन का जबरदस्त डोज देने के लिए तैयार है। रोहित शेट्टी जहां एक्‍शन कराने के लिए मशहूर हैं, वहीं अक्षय कुमार स्‍टंट करने के लिए। अक्षय कुमार अपनी फिल्मों में ज्यादातर स्टंट खुद करते हैं। 52 साल के हो चुके अक्षय को स्‍टंट करते देखना दिलचस्‍प होगा।

इस बार कहानी होगी अलग 

अक्षय कुमार फ‍िल्‍म में आम पुलिस वाले की भूमिका में नहीं बल्कि एटीएस चीफ वीर सूर्यवंशी की भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म की कहानी एंटी टेरर ऑपरेशन पर है। अक्षय पर मुंबई को टेरर अटैक से बचाने की जिम्मेदारी है। 

अक्षय ने वजन किया कम

बता दें कि पुलिस अधिकारी के किरदार के लिए अक्षय कुमार ने 8 से 9 किलो वजन कम किया। इतना ही नहीं इस फ‍िल्‍म के एक सीन को शूट करते वक्‍त अक्षय कुमार को चोट भी लगी। फ‍िल्‍म में साल 2002 बस धमाका, 2006 रेल धमाका और 2008 में हुए धमाके के विजुअल्‍स दिखाए गए हैं।

End of Article