रिलीज से पहले वायरल हुआ लव रंजन की फिल्म से श्रद्धा कपूर का बिकिनी लुक, हॉट अंदाज देख क्लीन बोल्ड हुए फैंस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 6, 2022, 04:43 PM IST

Shraddha Kapoor Leaked Photo: अदाकारा श्रद्धा कपूर को अब लव रंजन की आगामी फिल्म में देखा जाएगा, हाल ही में इस फिल्म के सेट से अदाकारा का एक फोटो खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

रिलीज से पहले वायरल हुआ लव रंजन की फिल्म से श्रद्धा कपूर का बिकिनी लुक, हॉट अंदाज देख क्लीन बोल्ड हुए फैंस
Photo Credit: Instagram

Shraddha Kapoor Leaked Photo: दर्शकों को लंबे समय से लव रंजन की आगामी फिल्म का इंतजार है। रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया है। लव रंजन की आगामी फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर को देखा जाएगा जिसकी शूटिंग स्पेन और माॅरीशस में हो रही थी। इन दोनों खूबसूरत शहरों में शूटिंग करने के बाद बॉलीवुड अदाकारा श्रद्धा कपूर वापस मुंबई आ गई हैं। हाल ही में बॉलीवुड अदाकारा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें श्रद्धा कपूर का हाॅट बिकिनी अवतार देखा जा सकता है। श्रद्धा कपूर की यह तस्वीर लव रंजन की आगामी फिल्म के सेट से लीक हुई है। जब से यह तस्वीर लीक हुई है तब से यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

इस वायरल तस्वीर में श्रद्धा कपूर को गुलाबी बिकिनी में देखा जा सकता है। पिंक बिकिनी में श्रद्धा कपूर अपनी परफेक्ट बॉडी फ्लाॅन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर से यह साफ पता चल रहा है कि श्रद्धा कपूर इस फिल्म के लिए किसी बीच लोकेशन पर शूटिंग कर रही थीं। अदाकारा के इर्द-गिर्द पूरे क्रू मेंबर्स मौजूद हैं। ‌इससे पहले भी बॉलीवुड अदाकारा श्रद्धा कपूर और अभिनेता रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह स्पेन में शूटिंग करते हुए नजर आ रहे थे। कहा जा रहा था कि इस फिल्म के डांस नंबर के लिए यह दोनों बॉलीवुड सितारे शूटिंग कर रहे थे।

जैसे ही श्रद्धा कपूर का यह फोटो सामने आया वैसे ही उनके कई फैंस ने रिएक्ट करना शुरू कर दिया। कुछ फैंस ने कमेंट करते हुए कमेंट सेक्शन में दिल वाली इमोजी शेयर की। तो कुछ फैंस ने आग वाली इमोजी शेयर की। इस फिल्म के जरिए पहली बार श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाले हैं। इन दोनों सितारों के साथ इस फिल्म में बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया भी नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि यह फिल्म होली के मौके पर अगले साल 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। इसके साथ श्रद्धा कपूर को चालबाज इन लंदन और नागिन फिल्म में भी देखा जाएगा।

End of Article