बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार 'फैमिली मैन 2' की ये एक्ट्रेस! जानें किस एक्टर संग आ सकती है नजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 6, 2022, 03:16 PM IST

फिल्म 'पुष्पा' में आइटम नंबर कर चर्चा में आईं साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभू को लेकर खबरें हैं कि वो जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। जानें क्या है समांथा के डेब्यू पर अपडेट।

बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार 'फैमिली मैन 2' की ये एक्ट्रेस! जानें किस एक्टर संग आ सकती है नजर
Photo Credit: Instagram

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभू वेबसीरीज 'द फैमिली मैन 2' से ओटीटी पर डेब्यू कर चुकी हैं, लेकिन अभी उन्होंने बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है। हालांकि इसकी शुरुआत उन्होंने कर दी है। खबरें हैं कि समांथा जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करेंगी, जिसमें वो आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी। दरअसल एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने हाल ही में यह जानकारी दी थी कि वो समांथा के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं, जिसे वो (तापसी) प्रोड्यूस कर रही हैं। अब देखना होगा कि वो कब और किस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। 

End of Article