आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी के बीच इस एक्ट्रेस संग रणबीर कपूर ने कराया ऐसा फोटोशूट, फटी रह गईं फैन्स की आंखें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 6, 2022, 05:04 PM IST

Ranbir Kapoor sizzling chemistry with bollywood actress: रणबीर कपूर आने वाली फिल्म 'शमशेरा' से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अब एक्टर ने अपने नए फोटोशूट से इंटरनेट पर आग लगा दी है....

आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी के बीच इस एक्ट्रेस संग रणबीर कपूर ने कराया ऐसा फोटोशूट, फटी रह गईं फैन्स की आंखें

Ranbir Kapoor photoshoot: रणबीर कपूर जल्द पापा बनने वाले हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों प्रेग्नेंट हैं। आलिया और रणबीर ने हाल ही में ये खुशखबरी अपने फैन्स को दी है। हालांकि इस दौरान भी एक्ट्रेस ने काम जारी रखा है, वो फिल्मों की शूटिंग पूरी कर रही है। आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी के बीच रणबीर कपूर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं। इन तस्वीरों में रणबीर एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ बेहद कोजी और रोमांटिक पोज देते दिख रहे हैं। 

ये एक्ट्रेस कोई और नहीं वाणी कपूर हैं। रणबीर कपूर और वाणी कपूर आने वाली फिल्म 'शमशेरा' में अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अब दोनों सितारों ने अपने नए फोटोशूट से इंटरनेट पर आग लगा दी है। तस्वीरों में वाणी ड्रॉप-डेड गॉर्जियस लग रही है। मिरर वर्क के इस लाल और नीले रंग के टॉप के साथ एक्ट्रेस ने काले रंग का शॉर्ट्स पहना है। दूसरी ओर रणबीर कपूर ने सफेद टैंक टॉप, फिटेड ट्राउजर्स के साथ कूल शूज पहने है। अपने इस सिंपल लुक और हॉट केमेस्ट्री के साथ दोनों ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, 'एक-दूसरे की कंपनी में... बाली और सोना।'

22 जुलाई को रणबीर और वाणी की फिल्म शमशेरा बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फैंस को बल्ली और सोना की जोड़ी खूब जम रही है। एक्ट्रेस वाणी कपूर ने फैंस की बैचेनी को और भी बढ़ा दी है जब उन्होंने सोशल मीडिया पर रणबीर संग कुछ हॉट तस्वीर पोस्ट कीं। रणबीर और वाणी की कैमिस्ट्री देख इनके फैंस पागल हो गए है।

रणबीर और वाणी अपनी फिल्म शमशेरा को लेकर आजकल सुर्खियों में बने हुए है। पूरी टीम फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई है, इसी बीच फिल्म रिलीज से पहले ही रणबीर-वाणी अपनी कैमिस्ट्री और बोल्डनेस से छा गए हैं। 

End of Article