Shraddha Kapoor birthday: ऐसी है श्रद्धा कपूर की पूरी फैमिली, नाना और लता मंगेशकर का ये हैं कनेक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2021, 06:05 AM IST

श्रद्धा कपूर का आज बर्थडे है। 3 मार्च 1989 को शक्ति कपूर और शिवांगी कपूर के घर जन्मीं श्रद्धा कपूर का पूरा परिवार फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखता है। जानिए श्रद्धा की फैमिली...

Shraddha Kapoor birthday: ऐसी है श्रद्धा कपूर की पूरी फैमिली, नाना और लता मंगेशकर का ये हैं कनेक्शन

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर तीन मार्च को अपना बर्थडे मना रही हैं।  3 मार्च 1989 को शक्ति कपूर और शिवांगी कपूर के घर जन्मीं श्रद्धा कपूर ने फिल्म तीन पत्ती से डेब्यू किया है। 

श्रद्धा कपूर का पूरे परिवार फिल्मों से ताल्लुक रखता है। उनके पिता और मम्मी फिल्म एक्टर हैं। वहीं, पॉपुलर एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी 70 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस थीं। 

श्रद्धा कपूर का स्वर कोकिला लता मंगेश्कर से भी खास कनेक्शन हैं। दरअसल श्रद्धा कपूर के नानाजी और लता मंगेशकर कजिन भाई थे। ऐसे में लता मंगेशकर और आशा भोसले श्रद्धा कपूर की नानी हैं।  

फेसबुक से मिली पहली फिल्म
श्रद्धा की पहली फिल्म तीन पत्ती मिलने का किस्सा भी काफी दिलचस्प है। दरअसल फिल्म मेकर अंबिका हिंदुजा ने श्रद्धा कपूर की फोटोज फेसबुक पर देखीं। इसके बाद उन्होंने श्रद्धा से कॉन्टेक्ट किया और उन्हें उनकी पहली फिल्म तीन पत्ती ऑफर की। 

श्रद्धा ने ग्रैजुएशन की पढ़ाई के लिए बोस्टन यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था। हालांकि, पहली फिल्म ऑफर होने के बाद उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। श्रद्धा कपूर एक्ट्रेस के साथ-साथ अच्छी सिंगर भी हैं। 

रोहन श्रेष्ठा को कर रही हैं डेट 
पर्सनल लाइफ की बात करें तो श्रद्धा कपूर इन दिनों रोहन श्रेष्ठा को डेट कर रही हैं। रोहन श्रेष्ठा फोटोग्राफर राकेश श्रेष्ठा के बेटे हैं। पिता की तरह रोहन भी एक फोटोग्राफर हैं। 

रोहन ने न्यूयॉर्क एकेडमी से फोटोग्राफी सीखी है। उन्होंने करीना, रणवीर, रणबीर, परिणीती, शाहरुख़ खान समेत कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स का फोटोशूट किया है। 
 

End of Article