शिल्पा शेट्टी ने 10 करोड़ लगाकर शुरू किया अपना VFX स्टूडियो SVS, जानें एक्ट्रेस के बिजनेस की लंबी लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 18, 2022, 09:28 PM IST

Shilpa Shetty Business list, now launches VFX studio SVS: शिल्पा शेट्टी के कई बिजनेस हैं जिसमें वो को-फाउंडर हैं। इसके अलावा शिल्पा का खुद का एक फिटनेस ऐप, रेस्टोरेन्ट और खुद की क्लोदिंग लाइन भी है...

शिल्पा शेट्टी ने 10 करोड़ लगाकर शुरू किया अपना VFX स्टूडियो SVS, जानें एक्ट्रेस के बिजनेस की लंबी लिस्ट

Shilpa Shetty launches VFX studio SVS: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के टीवी शो इंडियाज गॉट टैलेंट का फिनाले हो चुका है। अब इसी के तुरंत बाद शूटिंग से दूर शिल्पा ने नया इनवेस्टमेंट शुरू कर दिया है। जी हां, शिल्पा शेट्टी ने नए बिजनेस में इनवेस्टमेंट किया है और ये वीएफएक्स स्टूडियो है। जैसा कि हम जानते हैं फिल्मों से, एड से और अपने पति के बिजनेस में शामिल होने के साथ-साथ शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के खुद के कई बिजनेस हैं, जहां से वो मोटी रकम कमाती हैं। अब उनके पास एक और नया स्टूडियो का बिजनेस है। 

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने वीएफएक्स इंडस्ट्री के दिग्गज संदीप माने के साथ मिलकर एसवीएस स्टूडियो लॉन्च किया है। सूत्रों के अनुसार शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने 10 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट किया है और वह कंपनी की संस्थापक बनी रहेंगी। संदीप माने SVS स्टूडियो के मैनेजिंग डायरेक्टर होंगे। शिल्पा शेट्टी ने बताया, 'मैं वीएफएक्स इंडस्ट्री में काम करने के लिए उत्साहित हूं। फिल्म इंडस्ट्री से होने के नाते, मैं अच्छे वीएफएक्स के महत्व को समझती हूं। यह फिल्म को बना या बिगाड़ सकता है। हम भारत और दुनिया भर में प्रोडक्शन हाउस को विश्व स्तरीय गुणवत्ता वाले वीएफएक्स प्रदान करने की कोशिश करेंगे।' 

वीएफएक्स के क्षेत्र में माने 15 साल से एक्टिव हैं। उनके नीचे एक बहुत ही प्रतिभाशाली वरिष्ठ टीम काम करती है। उन्होंने 'बाहुबली 2', 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत', 'सिम्बा', 'दंगल' जैसी फिल्मों में काम किया है। एसवीएस में शामिल होने से पहले, उन्होंने प्राइम फोकस, अजय देवगन के एनवाई वीएफएक्सवाला और एनीब्रेन वीएफएक्स इंडिया में काम किया है।

ये हैं शिल्पा शेट्टी के बिजनेस
शिल्पा शेट्टी के कई बिजनेस हैं जिसमें वो को-फाउंडर हैं। कुछ सालों पहले शिल्पा शेट्टी ने खुद की योगा डीवीडी लॉन्च की थी। इसी के साथ उन्होंने यूट्यूब पर खुद का कुकिंग चैनल शुरू किया है। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी का खुद का एक फिटनेस ऐप, रेस्टोरेन्ट और खुद की क्लोदिंग लाइन भी है। अपने बिजनेस के अलावा शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा के साथ भी उनके बिजनेस में जुड़ी हुई हैं।

End of Article