राज कुंद्रा के खिलाफ मुंह खोलना शर्लिन चोपड़ा को पड़ा भारी, बीवी शिल्पा शेट्टी ने ठोंका 50 करोड़ की मानहानि का केस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 19, 2021, 04:44 PM IST

Defamation Case Filed Against Sherlyn Chopra: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा के वकीलों के साथ मिलकर शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ 50 करोड़ रुपए का मानहानि का केस दर्ज करवाया है।

राज कुंद्रा के खिलाफ मुंह खोलना शर्लिन चोपड़ा को पड़ा भारी, बीवी शिल्पा शेट्टी ने ठोंका 50 करोड़ की मानहानि का केस
Photo Credit: Times of India

Shilpa Shetty and Raj Kundra Filed A Defamation Case Against Sherlyn Chopra: एडल्ट फिल्म रैकेट मामले में बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया था। इस केस के दौरान आए दिन नए-नए खुलासे होते रहते थे। इसी बीच शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा के खिलाफ जाकर कई अहम खुलासे किए थे। हाल ही में मिली खबर के अनुसार, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के वकीलों ने शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ 50 करोड़ रुपए का मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया है। शर्लिन चोपड़ा ने जुहू पुलिस स्टेशन में राज कुंद्रा के खिलाफ यौन उत्पीड़न और अपराधिक धमकी देने के लिए केस दर्ज करवाया था जिसके बाद शिल्पा शेट्टी और राज के वकीलों ने यह कदम उठाया है। कहा जा रहा है कि राज के वकीलों द्वारा चेतावनी देने के बावजूद भी शर्लिन चोपड़ा ने केस दर्ज करवाया था और प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलवाया था। 

Pinkvilla की खबर के अनुसार, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के वकीलों ने एक नोटिस भेजा था जिसके अनुसार इस दंपति ने यह दावा किया था कि शर्लिन चोपड़ा द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। इसके साथ उन्होंने शर्लिन चोपड़ा पर यह इल्जाम लगाया है कि वह राज और शिल्पा शेट्टी को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं और शर्लिन का मकसद जबरन वसूली करना है। इस नोटिस में यह भी कहा गया है कि शिल्पा शेट्टी का जेएल स्ट्रीम एप से कोई लेना देना नहीं है। 

शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 1860 के अनुसार धारा 499, 550, 389 और 195 (ए) लगाए गए हैं। 14 अक्टूबर को शर्लिन चोपड़ा ने बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। इससे पहले शर्लिन चोपड़ा ने यह ऐलान किया था कि वह पुलिस स्टेशन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी और राज कुंद्रा और उनके पत्नी पर लगे आरोपों का खुलासा करेंगी। जिसके बाद शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के वकीलों ने उन्हें मानहानि की चेतावनी भी दी थी। फिर भी शर्लिन चोपड़ा ने एफआईआर दर्ज करवाई और प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलवाया। 

End of Article