बीच सड़क सारा अली खान ने इस गाने पर डांस कर उड़ाया गर्दा, एक्ट्रेस का वीडियो देख लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 7, 2022, 04:49 PM IST

Sara Ali Khan Dance Video: सारा अली खान आए दिन कुछ ऐसा करती रहती हैं जिसकी वजह से उनके फैंस दंग रह जाते हैं। एक बार फिर लोगों को सारा अली खान का चुलबुला अंदाज देखने को मिला जब वह बीच सड़क पर लहंगे में डांस करने लगीं।

बीच सड़क सारा अली खान ने इस गाने पर डांस कर उड़ाया गर्दा, एक्ट्रेस का वीडियो देख लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन
Photo Credit: Instagram

Sara Ali Khan Dance Video: बॉलीवुड अदाकारा सारा अली खान अपने फैंस को एंटरटेन करने से कभी पीछे नहीं हटती हैं। आए दिन सारा अली खान सोशल मीडिया हैंडल कर कुछ ना कुछ ऐसी चीजें शेयर करती रहती हैं जिन्हें देखकर उनके फैंस दंग रह जाते हैं। हाल ही में सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर हर कोई उनकी तारीफ करने पर मजबूर हो गया है। जिसने भी यह वीडियो देखा वह दंग रह गया। ऐसा इसलिए क्योंकि इस वीडियो में एक बार फिर सारा अली खान का अतरंगी और चुलबुला अंदाज देखने को मिला है। वह बीच सड़क पर लहंगे में अपने हेयर स्टाइलिस्ट के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

सारा अली खान ने अपनी इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जो थोड़ी ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में सारा अली खान ने बताया कि कॉफी पीने से पहले वह बहुत शर्मीली नजर आती हैं और संकोच करती हैं। इस दौरान वह लता मंगेशकर के बाहों में चले आ गाने पर डांस करती हुई नजर आईं। लेकिन ट्विस्ट तो तब आया जब अदाकारा ने बताया कि कॉफी पीने के बाद वह एक दम एनर्जेटिक हो जाती हैं। इस‌ समय अदाकारा को अपने हेयर स्टाइलिस्ट के साथ बीच सड़क पर टिंकू जिया गाने पर डांस करते हुए देखा गया। 

सारा अली खान का यह वीडियो देखने के बाद उनके फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया 'बहुत क्यूट हो सारा‌ जी' तो दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया 'मैंने इस वीडियो को चार बार देखा और मैं इसे पूरे दिन देख सकती हूं, यह बहुत फनी है।' सारा अली खान के एक और फैन ने लिखा 'अब मैं मेकअप आर्टिस्ट बनूंगा।' तो दूसरे फैन ने कमेंट किया 'हाय सारा जमाना सारा का दीवाना।'

End of Article