Samantha Ruth Prabhu Buys House: सामंथा रुथ प्रभु ने खरीदा आलीशान घर, एक्स हसबैंड नागा चैतन्य से है कनेक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 29, 2022, 10:24 AM IST

Samantha buy New House : सामंथा रुथ प्रभु ने हैदराबाद में नया घर खरीदा है. इस घर में सामंथा पहले एक्स हसबैंड नागा चैत्नय के साथ रहती थीं. फैंस सामंथा की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Samantha Ruth Prabhu Buys House: सामंथा रुथ प्रभु ने खरीदा आलीशान घर, एक्स हसबैंड नागा चैतन्य से है कनेक्शन
Photo Credit: Instagram

Samantha buy New House : साउथ सुपरस्टार सांमथा रुथ प्रभु आए दिन चर्चा में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिल में अलग जगह बनाई हैं। एक्ट्रेस का स्टारडम साउथ से लेकर नॉर्थ तक फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। सामंथा ने हाल ही में नया खरीदा है जिसमें वो पहले एक्स हसबैंड नागा चैत्नय के साथ रहती थीं। सामंथा के लिए ये घर बहुत खास है। खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस ने इस घर को  मोटी रकम देकर खरीदा है।

घर से जुड़ा है इमोशनल बॉन्ड

सामंथा ने हैदराबाद में नया घर खरीदा है। इस घर में वो शादी के बाद एक्स हसबैंड नागा चैत्नय के साथ पहले रहती थीं। एक्ट्रेस ने इस घर को दोबारा महंगे दाम पर खरीदा है। फिल्म प्रोड्यूसर मुरली मोहन ने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि दरअसल दोनों ने तालाक के बाद इस घर को बेच दिया था। अभिनेत्री ने मालिक से बात की और फिर से इस घर को खरीद लिया है। एक्ट्रेस इस घर में अपनी मां के साथ रह रही हैं। एक्ट्रेस का घर के साथ इमोशनल बॉन्ड जुड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर फैंस सांमथा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ यूजर्स उन्हें इंडिपेंडेट वुमन बता रहे हैं।

कॉफी विद करण में नजर आई थीं सामंथा

सामंथा हाल ही में अक्षय कुमार के साथ 'कॉफी विद करण' में पहुंची थीं. एक्ट्रेस ने इस दौरान अपनी पर्सनल लाइफ और तलाक को लेकर खुलकर बात की थी। एक्ट्रेस ने साथ ही बताया था कि वो कभी भी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं, लेकिन घर में पैसों की दिक्कत और पढ़ाई पूरी करने के लिए उन्होंने एक्टिंग करियर को चुना। उन्होंने कहा इसके बाद मैंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा।

इन फिल्मों में नजर आएंगी सांमथा

सामंथा जल्द ही फिल्म 'खुशी' में विजय सेतुपति के साथ नजर आएंगी. ये फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म को तेलुगू, कन्नड़, मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा. इसके अलावा एक्ट्रेस 'यशोदा' और 'शांकुतलम' में भी नजर आएंगी. इतना ही नहीं सामंथा वरुण धवन के साथ भी एक फिल्म में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सामंथा कई बॉलीवुड प्रोजेकट्स में नजर आ सकती हैं।

End of Article