बॉलीवुड एक्टर सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल और टॉप एक्टर्स में से एक हैं जिनके लाखों चाहने वाले हैं। फैंस बेसब्री से उनकी फिल्मों की रिलीज का इंतजार करते हैं। अब खबर है कि वो सनी देओल की एक हिट फिल्म के रीमेक में नजर आएंगे।
इस फिल्म के रीमेक में आएंगे नजर
साल 1989 में सनी देओल, माधुरी दीक्षित, नसीरुद्दीन शाह, जैकी श्रॉफ और दिवंगत अमरीश पुरी की फिल्म त्रिदेव रिलीज हुई थी, जो हिट साबित हुई। अब खबरों के मुताबिक इस क्लासिक फिल्म के रीमेक के लिए सलमान खान को अप्रोच किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑरिजिनल फिल्म को डायरेक्ट करने वाले राजीव राय ने सलमान खान से इस प्रोजेक्ट को लेकर बात की और एक्टर को यह आइडिया बहुत पसंद आया।
अन्य स्टार कास्ट की तलाश जारी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें फिल्म के लिए अन्य एक्टर्स के साथ- साथ नए डायरेक्टर की भी तलाश है। जानकारी के मुताबिक फिल्म में इसका कंटेपररी टच होगा। फिल्म की अनाउंसमेंट जल्द ही की जाएगी। अगर ऑरिजिनल फिल्म की बात करें तो यह साल 1989 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म थी। इससे ज्यादा कमाई की थी फिल्म मैंने प्यार किया और राम लखन ने।
सलमान की सुरक्षा बढ़ी
मालूम हो कि सलमान बीते कुछ दिनों से चर्चा में हैं। सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिल रही है। इसके बाद उन्होंने बुलेटप्रूफ का इस्तेमाल शुरू कर दिया था। हाल ही में उन्हें गन का लाइसेंस भी मिल गया है। सलमान हाल ही में अपनी बुलेटप्रूफ कार से एयरपोर्ट पहुंचे थे जिसकी तस्वीरें भी सामने आई थीं। सलमान खान को उनकी व्हाइट कलर की लैंड क्रूजर से उतरते हुए क्लिक किया गया।
वर्कफ्रंट
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ 'टाइगर 3' में नजर आएंगे। वह पूजा हेगड़े के साथ 'भाईजान' नाम की फिल्म में भी काम कर रहे हैं। फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है।

