83 साल की उम्र में पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं सलमान खान की मां, शुरू की शूटिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 22, 2022, 10:00 AM IST

Helen Starts Shooting: एक्टर सलमान खान की मां हेलेन 83 साल की उम्र में बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। हेलेन आखिरी बार साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म हिरोइन में नजर आई थीं।

83 साल की उम्र में पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं सलमान खान की मां, शुरू की शूटिंग

Salman Khan Mother Helen Comeback: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक हैं और उनके फैंस की संख्या करोड़ों में है। वहीं सलमान की मां हेलेन भी अपने जमाने की चर्चित अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल रही हैं। पिछले लंबे समय से वो बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन अब जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं।  

10 साल बाद वापसी

हेलेन 83 साल की उम्र में कमबैक कर रही हैं। हेलेन ने अभिनय देव के वेब शो की शूटिंग गुरुवार (21 अप्रैल) शुरू कर दी है, जिसमें उनके अलावा एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी दिखेंगी। इस सीरीज में हेलेन अहम रोल निभाती नजर आएंगी। मालूम हो कि आखिरी बार हेलेन साल 2012 में रिलीज हुई करिश्मा कपूर की बहन करीना कपूर की फिल्म हिरोइन में नजर आई थीं। 

पिछले साल शुरू होनी थी शूटिंग

मालूम हो कि इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल शुरू होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के चलते फिल्म की शूटिंग को टालना पड़ा था। बाद में करिश्मा कपूर कोरोना की चपेट में आ गई थीं। डायरेक्टर अभिनय को अपने पिता रमेश देव के निधन के चलते फिल्म की शूटिंग टालनी पड़ी थी। वहीं दूसरी तरफ करिश्मा कपूर आखिरी बार वेब शो मेंटलहुड में नजर आई थीं, जहां उनके साथ एक्टर संजय सुरी, डीनो मोरिया, श्रुति सेठ और शिल्पा शुक्ला थे। 

साल 1981 में की थी सलीम खान से शादी

हेलेन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो साल 1981 में हेलेन ने सलीम खान से से शादी कर ली और सलीम की दूसरी पत्नी बन गईं। हेलेन और सलीम ने एक बेटी अर्पिता को गोद लिया। बताया जाता है कि हेलेन को अर्पिता सड़क पर रोती हुईं मिली थीं जिसके बाद उन्होंने अर्पिता को गोद ले लिया। वहीं सलीम के चारों बच्चे भी अर्पिता से बहुत प्यार करते हैं। बता दें कि हेलेन सलमान खान की सौतेली मां हैं।

End of Article