Rhea Chakraborty Shared A Cute Video Of Her With Sushant Singh Rajput: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का आद 36वां जन्मदिन है। एमएस.धोनी, छिछोरे और पीके जैसी फिल्में देने वाले एक्टर सुशांत का जन्म आज के ही दिन बिहार के पटना में हुआ था। सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा रिया चक्रवर्ती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। रिया चक्रवर्ती द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। रिया चक्रवर्ती द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में उन्हें सुशांत सिंह राजपूत के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।
लोगों ने किया सुशांत सिंह राजपूत को याद
सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा की है जिसे देखने के बाद लोग सुशांत सिंह राजपूत को बहुत याद कर रहे हैं। इस वीडियो ने एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत की यादें ताजा कर दी हैं। एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में यह देखा जा सकता है कि रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत जिम में मौजूद हैं जहां वह दोनों कैमरे को देखते हुए तरह-तरह के पोज दे रहे हैं। यह वीडियो शेयर करने के साथ रिया चक्रवर्ती ने लिखा कि वह सुशांत सिंह राजपूत को बहुत मिस कर रही हैं।
लोगों ने इस तरह किया रिएक्ट
रिया चक्रवर्ती द्वारा शेयर किए गए वीडियो को देखकर लोग भी इमोशनल हो गए। रिया चक्रवर्ती के इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कमेंट की बाढ़ आ गई है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि वह सुशांत सिंह राजपूत को बहुत याद कर रहे हैं वहीं कुछ लोगों ने सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की जोड़ी की सराहना भी की। कुछ लोगों ने सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की जोड़ी को देखते हुए यह कहा कि वह इस जोड़ी को मिस कर रहे हैं।

