'सुशांत की 'व‍िधवा' बन रही हैं अंकिता लोखंडे'- इंटरव्‍यू में रिया चक्रवर्ती ने साधा एक्‍स गर्लफ्रेंड पर निशाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 28, 2020, 04:32 PM IST

सुशांत मामले में उनकी गर्लफ्रेंड र‍िया चक्रवर्ती ने एक्‍स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे पर आरोप लगाए हैं। र‍िया का कहना है क‍ि अंकिता सुशांत की व‍िधवा बन रही हैं, जबकि उनके ही दोस्‍त से सगाई कर चुकी हैं।

'सुशांत की 'व‍िधवा' बन रही हैं अंकिता लोखंडे'- इंटरव्‍यू में रिया चक्रवर्ती ने साधा एक्‍स गर्लफ्रेंड पर निशाना

सुशांत सिंह राजपूत की आत्‍महत्‍या मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने शुरू कर दी है। सीबीआई की टीमें मुंबई में हैं और बारी बारी से इस मामले से संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही हैं। इधर, उनकी गर्लफ्रेंड और इस केस की मुख्‍य आरोपी रिया चक्रवर्ती कई चैनल्‍स को इंटरव्‍यू देकर अपनी सफाई पेश कर रही हैं। हालांकि उनकी सफाई में झोल भी नजर आ रहे हैं। एक इंटरव्‍यू में उन्‍होंने सुशांत की एक्‍स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे पर भी आरोप लगाए हैं। र‍िया का कहना है क‍ि अंकिता सुशांत की व‍िधवा बन रही हैं, जबकि उनके ही दोस्‍त से सगाई कर चुकी हैं।

र‍िया चक्रवर्ती ने एक चैनल को बताया कि अंकिता लोखंडे ने कैसे आसानी से सुशांत की व‍िधवा का रूप ले ल‍िया जबकि सुशांत के दोस्‍त से ही उन्‍होंने सगाई की है। रिया बोलीं कि मुझे सबसे ज्‍यादा अजीब ये बात लगती है कि सुशांत के दोस्‍त से ही सगाई करके वो सुशांत के घर में ही रह रही थी लेकिन चार साल तक बात नहीं की। रिया ने कहा कि अंकिता ये दावा भी कर रही हैं कि सुशांत ने एक साल पहले फोन कर के कहा क‍ि मैं उसे प्रताड़‍ित कर रही हूं। 

र‍िया ने आगे कहा, 'अंकिता ने एक ही तस्‍वीर दुनिया को दिखाई है कि वो अपने उस घर का पैसा दे रही हैं जो लगभग 1 करोड़ था, जबकि उस घर के बाकी के 3-4 करोड़ रुपये सुशांत ईएमआई के रूप में भरता था। मुझे तो ये सब आर्थिक गड़बड़ी लग रहा है।' सुशांत स‍िंह राजपूत के परिवार के अलावा अंकिता लोखंड़े भी र‍िया पर सवालिया न‍िशान उठाती रही हैं, इसी वजह से इंटरव्‍यू में रिया ने उन पर भी तमाम आरोप लगाए हैं।

अंकिता ने किया आरोपों का खंडन

एक टीवी चैनल को सुशांत स‍िंह राजपूत केस की मुख्‍य आरोपी रिया चक्रवर्ती ने अपनी सफाई से जुड़ा इंटरव्‍यू द‍िया है। लेक‍िन र‍िया की बहुत सारी बातों की कलई अंकिता लोखंडे ने अपनी एक पोस्‍ट में खोलकर रख दी । अंक‍िता ने सोशल मीड‍िया पर एक पोस्‍ट में साफ क‍िया है क‍ि 2016 से पहले सुशांत को कभी ड‍िप्रेशन नहीं हुआ और ना उन्‍होंने कभी ये कहा है क‍ि वे बीते 4 साल में कभी भी उनके संपर्क में आईं। अंकिता ने घर के बारे में भी बात साफ की है जिसके बारे में कहा गया था कि उसकी ईएमआई सुशांत के खाते से जाती थी। 

End of Article