अवॉर्ड फंक्शन में रोने लगे रणवीर सिंह, एक्टर ने दीपिका पादुकोण को बताया अपने घर की लक्ष्मी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 10, 2022, 04:29 PM IST

Ranveer Singh emotional Filmfare Award 2022 : रणवीर सिंह को फिल्मफेयर अवॉर्ड में फिल्म 83 के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। एक्टर अपनी स्पीच के दौरान काफी इमोशनल हो गए हैं।

अवॉर्ड फंक्शन में रोने लगे रणवीर सिंह, एक्टर ने दीपिका पादुकोण को बताया अपने घर की लक्ष्मी
Photo Credit: Instagram

Ranveer Singh emotional Filmfare Award 2022 : 67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2022 का ऐलान हो चुका है। रणवीर सिंह को फिल्म 83 के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। फिल्म 83 में रणवीर सिंह ने पूर्व क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाया था। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। यह फिल्म 1983 के वर्ल्ड कप आधारित है। किसी भी एक्टर के लिए फिल्म फेयर अवॉर्ड जीतना किसी बड़ी अचीवमेंट से कम नहीं है। रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला तो काफी इमोशनल हो गए। 

फिल्म फेयर अवॉर्ड के दौरान करण जौहर ने बेस्ट एक्टर के लिए रणवीर सिंह का नाम अनाउंस किया। रणवीर अवॉर्ड लेने के बाद स्पीच देना शुरू करते हैं। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर भी फिल्मफेयर अवॉर्ड का वीडियो भी शेयर किया है।

रणवीर सिंह स्पीच के दौरान हुए इमोशनल

एक्टर कहते हैं, मेरी लाइफ में जो भी हो रहा है वो सब मेरे लिए एक सपने जैसा है। कई बार मुझे इस बात पर यकीन नहीं होता है कि मैं आप सबके सामने खड़ा हूं। मेरे लिए ये यकीन करना मुश्किल है कि मैं एक्टर बन गया हूं। ये सच में चमत्कार है।

रणवीर इतना कहते हैं और रोने लगते हैं। उन्होंने आगे कहा मैं इसके लिए सबसे ज्यादा अपनी ऑडियंस का धन्यवाद देना चाहूंगा। मैं आज जो भी हो अपने परिवार की वजह से हूं। अपनी दीदी की वजह से हूं। वो मेरे लिए भगवान हैं। मैं जो भी करता हूं अपने भगवान के लिए करता हूं। एक्टर ने आगे कहा मेरे घर में लक्ष्मी है। ये मेरी सक्सेस का सीक्रेट है। एक्टर इसके बाद अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण का हाथ पकड़ कर स्टेज पर लाते हैं। रणवीर और दीपिका की केमिस्ट्री देख फैंस गदगद हो गए।

पहली बार है जब रणवीर सिंह अपनी स्पीच के दौरान इमोशनल हो गए। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करे तो रणवीर सिंह करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे। इसके अलावा एक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म सकर्स में दिखाई देंगे।

End of Article