Ranveer Singh भी हैं उर्फी जावेद के फैशन के दीवाने, Koffee with Karan 7 में ऐसे हुआ खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 8, 2022, 02:29 PM IST

Ranveer Singh on Urfi javed fashion: कॉफी विद करण के सातवें सीजन के पहले एपिसोड में रणवीर सिंह ने बताया कि बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद के फैशन के कायल हैं।

Ranveer Singh भी हैं उर्फी जावेद के फैशन के दीवाने, Koffee with Karan 7 में ऐसे हुआ खुलासा

Ranveer Singh on Urfi javed fashion: करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण का सातवां सीजन 7 जुलाई से डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने लगा है। इस सीजन के पहले एपिसोड में सुपरस्टार रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मेहमान बनकर पहुंचे और करण के तमाम सवालों के जवाब दिए। रणवीर ने यहां अपनी सेक्स लाइफ से लेकर बेडरूम सीक्रेट्स तक से पर्दा उठाया, वहीं उन्होंने अपने वार्डरोब पर भी बात की। इसी दौरान रणवीर सिंह ने बताया कि बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद के फैशन के कायल हैं। 

कॉफी विद करण 7 के पहले एपिसोड में रैपिड फायर सेगमेंट में करण जौहर ने रणवीर सिंह से पूछा कि किसके लिए अपने कपड़े दोबारा रिपीट करना एक बुरे सपने जैसा होगा? इस पर रणवी ने तुरंत उर्फी जावेद का नाम लिया। रणवीर सिंह ने कहा, 'उर्फी जावेद एक फैशन आइकॉन हैं।' उर्फी का नाम सुनकर करण जौहर हंसने लगे तो आलिया भी काफी हैरान नजर आईं। इसके बाद करण ने आलिया को समझाया कि ऐसा इसलिए है कि वो हमेशा अलग कट्स में होती हैं। 

बता दें कि उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर सबसे पॉपुलर सेलिब्रिटी हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने अजीबोगरीब ड्रेसेज के कारण चर्चा में रहती हैं। कभी वह सेफ्टी पिन, कभी प्लास्टिक, कभी बोरी तो कभी कॉटन कैंडी के जरिए अपने आउटफिट बनाती हैं। बीते दिनों ने उन्होंने केबल तार को ड्रेस की तरह अपने शरीर पर लपेटा था। हाल ही में वह गूगल पर टॉप 100 मोस्ट सर्च एशियन की लिस्ट में शामिल हुई हैं।

कियारा को स्टॉक करते थे रणवीर 

रैपिड फायर राउंड के दौरान करण जौहर ने रणवीर सिंह से पूछा कि उन्होंने आखिरी बार ऑनलाइन किस शख्स को स्टाक किया। इस पर रणवीर सिंह ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का नाम लिया। उनके इस जवाब पर भी करण ने हैरानी जताई। 

End of Article