Jayeshbhai Jordaar first look: रामलीला के बाद फिर गुजराती बने रणवीर, जयेशभाई जोरदार का फर्स्ट लुक आया सामने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 4, 2019, 10:58 AM IST

Ranveer Singh film Jayeshbhai Jordaar first look: फिल्म जयेशभाई जोरदार का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। इसमें रणवीर सिंह गुजराती के रूप में नजर आ रहे हैं।

Jayeshbhai Jordaar first look: रामलीला के बाद फिर गुजराती बने रणवीर, जयेशभाई जोरदार का फर्स्ट लुक आया सामने
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह अपनी फिल्म 83 को लेकर चर्चा में हैं। इसके बाद उनकी एक और फिल्म जयेशभाई जोरदार आएगी। रणवीर हमेशा अपने किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट करते नजर आते हैं। उन्हें पूरी तरह से अपने कैरेक्टर्स में ढलने के लिए जाना जाता है, फिर चाहे वो फिल्म 83 में कपिल देव का किरदार हो या पद्मावत में अलाउद्दीन खिलजी का। अब रणवीर जयेशभाई जोरदार के लिए गुजराती अंदाज में दिखेंगे।

हाल ही में रणवीर ने फिल्म जयेशभाई जोरदार का फर्स्ट लुक शेयर किया है। इसमें वे एक वाइब्रेंट ऑरेंज और ब्लैक कॉलर वाली टी-शर्ट में दिख रहे हैं। जिसे उन्होंने ग्रे पैंट्स के साथ पेयर किया है। इसमें रणवीर मूंछों में नजर आरहे हैं। वहीं उनके पीछे साड़ी में घूंघट ओढ़े कई महिलाएं खड़ी हैं। वे चौंकने वाला एक्सप्रेशन दे रहे हैं। 

रणवीर ने हिंदूस्तान टाइम्स को अपने किरदार के बारे में बताते हुए कहा था कि जयेशभाई एक असंभावित हीरो हैं, एक साधारण आदमी हैं, जो कुछ ऐसा असाधारण काम करते हैं, जब वे एक गंभीर स्थिति में फंस जाते हैं। वे संवेदनशील और दयालु हैं। वे समाज में पुरुषों और महिलाओं के बीच समान अधिकारों में विश्वास करते हैं, जो पितृसत्तात्मक आदर्शों और प्रथाओं में गहराई से निहित है।

इस फिल्म से दिव्यांग ठक्कर डायरेक्शन में डेब्यू कर रहे हैं। खास बात ये है कि इससे पहले संजय लीला भंसाली की ब्लॉकबस्टर फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला में भी रणवीर गुजराती का रोल निभा चुके हैं। हालांकि उनके ये किरदार रामलीला के किरदार से बिल्कुल अलग होगा।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो रणवीर आखिरी बार जोया अख्तर की हिट फिल्म गली बॉय में नजर आए थे। अब वे फिल्म 83 में दिखेंगे। ये फिल्म साल 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व कप जीतने पर आधारित है। इसमें वे कपिल देव का किरदार निभाने वाले हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। फिल्म 83 अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होगी।

End of Article