Ranveer Deepika Ganpati Visarjan viral video : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर गणेश विसर्जन में शामिल हुए। दोनों इस दौरान ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। रणवीर - दीपिका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बॉलीवुड कपल बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के अच्छे दोस्त हैं। दोनों अक्सर मुकेश अंबानी के घर फेस्टिवल पर नजर आते हैं। गणपति विसर्जन में रणवीर -दीपिका के साथ अंबानी परिवार के सदस्य भी नजर आए। वीडियो में रणवीर और दीपिका गेंदे के फूल से सजे ट्रैक में बैठे दिखाई दे रहे हैं। रणवीर ट्रक में बैठे हुए ढोल- नगाड़ो पर झूमते दिखाई दिए। वहीं, दीपिका अपने पति के साथ बैठी नजर आ रही हैं।
कपल गणपति विसर्जन का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। एथनिक आउटफिट में रणवीर काफी हैंडसम लग रहे हैं। एक्टर ने अपने लुक को सन ग्लासेस के साथ कंप्लीट किया है। दीपिका ट्रेडिशनल आउटफिट में खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में अंबानी परिवार के घर की बाहर की सजावट भी दिखाई दे रही हैं।
गणपति विसर्जन में पहुंचे रणवीर और दीपिका
रणवीर और दीपिका इन फिल्मों में दिखाई देंगे
रणवीर सिंह हाल ही में फिल्मफेयर अवॉर्ड में नजर आए थे। एक्टर को फिल्म 83 में कपिल देव का किरदार निभाने के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। इस मौके पर दीपिका ने पति की फोटो शेयर करते हुए खास अंदाज में बधाई दी। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म सकर्स में नजर आएंगे। जबकि दीपिका शाहरुख खान के साथ पठान में नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस प्रभास के साथ के और ऋतिक रोशन के साथ फाइटर में दिखाई देंगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर और दीपिका ब्रह्मास्त्र के अगले सीक्वल में नजर आ सकते हैं। वहीं, ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

