Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Wedding: आज पहले फंक्शंस पर देखें कपूर परिवार से कौन कौन पहुंचा, चर्चा में करीना कपूर का लहंगा लुक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 13, 2022, 07:04 PM IST

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Wedding: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर, बहन रिद्धिमा कपूर साहनी और कजिन बहनें करिश्मा व करीना कपूर की तस्वीरें सामने आ गई हैं।

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Wedding: आज पहले फंक्शंस पर देखें कपूर परिवार से कौन कौन पहुंचा, चर्चा में करीना कपूर का लहंगा लुक
Photo Credit: Instagram

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Wedding:  बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शादी के फंक्शन की शुरुआत हो गई है। सेलेब्स रणबीर के वास्तु हाउस में पहुंच रहे हैं। रणबीर के वास्तु हाउस में रणबीर की मां नीतू कपूर, बहन रिद्धिमा कपूर साहनी, भांजी समायरा साहनी एक कार में पहुंचे। इस दौरान नीतू कपूर ग्रीन कलर के सूट में नजर आईं।

इसके अलावा रणबीर की कजिन बहनें करिश्मा कपूर और करीना कपूर भी पहुंच गई हैं जिनकी तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। यहां करिश्मा ऑरेन्ज कलर के हेवी वर्क सूट के साथ बन बनाए नजर आईं तो वहीं करीना कपूर पेस्टल ब्लू कलर के लहंगे वो विदाउट स्लीव ब्लाउज के साथ पहने दिखीं। अपने लुक में दोनों बहनें काफी खूबसूरत लग रही हैं। मालूम हो कि करिश्मा और करीना कपूर के अंकल (ताऊ) की बेटियां हैं।

आलिया रणबीर के वेडिंग फंक्शन में करण जौहर भी पहुंच गए हैं। करण यहां यलो कलर की शेरवानी पहनकर पहुंचे और इस दौरान सनग्लासेस लगाए नजर आए। वहीं रणबीर कपूर की बुआ रीमा कपूर और उनके बेटे अरमान जैन भी यहां पहुंच गए हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर के बेस्ट फ्रेंड और फिल्म ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी यहां पहुंच गए हैं।

मालूम हो कि दोनों कल यानी 14 अप्रैल को सात फेरे लेंगे। दोनों की शादी पिछले कई दिनों से चर्चा में बनी हुई है हालांकि दोनों ही परिवारों ने इस पर कोई बयान जारी नहीं किया था।

End of Article