छह साल छोटे बॉयफ्रेंड से ऐसे हुई थी राखी सावंत की पहली मुलाकात, कहा- 'परिवार है रिश्ते के खिलाफ'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 17, 2022, 09:09 PM IST

Rakhi Sawant on Boyfriend Aadil: राखी सावंत और उनके बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी इन दिनों सुर्खियों में हैं। राखी सावंत ने अब बताया कि उनकी और आदिल की पहली मुलाकात कब और कैसे हुई। जानिए क्या कहा राखी ने...

छह साल छोटे बॉयफ्रेंड से ऐसे हुई थी राखी सावंत की पहली मुलाकात, कहा- 'परिवार है रिश्ते के खिलाफ'

मुंबई. राखी सावंत इन दिनों खुद से छह साल छोटे आदिल खान दुर्रानी को डेट कर रही हैं। राखी सावंत और आदिल की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अब राखी सावंत ने बताया कि उनकी और आदिल की पहली मुलाकात कहां हुई। इसके अलावा राखी ने प्रियंका चोपड़ा जोनस और मलाइका चोपड़ा का उदहारण दिया है। 

ई टाइम्स से बातचीत में राखी सावंत ने कहा, 'मैं रितेश के साथ ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में चली गई थी। कुछ अच्छा नहीं लगा रहा था। इसके बाद आदिल मेरी जिंदगी में आया और उसने हमारी एक महीने की मुलाकात के बाद मुझे प्रपोज कर दिया था। मैं उससे छह साल बड़ी थीं। शुरुआत में मैं तैयार नहीं थी लेकिन, उसने मुझे प्रियंका चोपड़ा, मलाइका अरोड़ा का उदाहरण दिया। उसने कहा कि वह मुझसे बेहद प्यार करता है। मुझे उसस प्यार होने लगा। मुझे लगता है कि भगवान ने उसे मेरे पास भेजा है।'  

rakhi: Rakhi Sawant thanks new boyfriend Adil Khan Durrani for gifting her  a BMW | Hindi Movie News - Times of India

बिजनेसमैन हैं आदिल दुर्रानी 
राखी आगे कहते हैं, 'आदिल दुर्रानी मैसूर से ताल्लुक रखते हैं, वह मुंबई में मुझसे मिलने आया था। वह एक बिजनेसमैन है। उसने मैसूर में मुझे BMW गिफ्ट की थी। उन्होंने मुझे वहां पर बुलाया और मैं चली गईं। आदिल के भाई शैले मेरे दोस्त और कई शो में बिजनेस पार्टनर हैं। शैले ने ही मुझे आदिल से मिलाया और उसने शैले से ही मेरा नंबर लिया। ऐसे हमारे बीच बातचीत शुरू हुई। मैं बहुत ज्यादा कंफ्यूज थीं कि मैं मूवी और टीवी इंडस्ट्री से हूं। आदिल का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था, कहीं बवाल हो गया है उसके घर में।'   

Rakhi Sawant crosses a million mark on Instagram; thanks fans for their  love with a post saying 'Rakhi Sawant is my name...entertainment is my  game' - Times of India

परिवार को पसंद नहीं थी ये बातें
राखी सावंत आगे कहती हैं, 'मैं जिस तरह के कपड़े पहनती हूं, उसके परिवार को पसंद नहीं आता है। लेकिन, अगर जरूरत पड़ी तो मैं बदलने के लिए तैयार हूं। हालांकि, कोई मुझे बदलने के लिए जबरदस्ती नहीं कर रहा है।' 

बकौल एक्ट्रेस, 'उसे हर जगह से टॉर्चर किया जा रहा है। मैं डरी हुई हूं, मुश्किल से प्यार मिला है। मुझे उम्मीद है कि उसका खानदान मुझे स्वीकार करेगा। मैं नहीं चाहती कि उसका परिवार मेरी पुरानी वीडियो देखे। मैं चाहती हूं कि वह मुझे स्वीकार करें।' 

End of Article