Rajinikanth Tweet: पुलिसवालों पर फूटा रजनीकांत का गुस्सा, बोले- किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 1, 2020, 02:03 PM IST

Rajinikanth Tweet For Behaviour Of Police: रजनीकांत ने हाल ही में जयराज और फेनिक्स की हिरासत में मौत के लिए न्याय की मांग की थी। अब पुलिस वालों का व्यवहार जानने के बाद रजनी ने एक नराजगी भरा पोस्ट किया है...

Rajinikanth Tweet: पुलिसवालों पर फूटा रजनीकांत का गुस्सा, बोले- किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए
Photo Credit: Twitter

कोरोना वायरस महामारी से बचाव के वक्त और लॉकडाउन के दौरान रजनीकांत अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। रजनीकांत संकट के दौरान फैन्स को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक करते दिखे थे। अभिनेता रजनीकांत ने हाल ही में जयराज और फेनिक्स की हिरासत में मौत के लिए न्याय की मांग की थी। मामले की जांच कर रहे मजिस्ट्रेट के सामने पुलिस के इस व्यवहार के बारे में खबरें सामने आने के बाद उन्होंने अब एक नराजगी भरा पोस्ट शेयर की है। 

रजनीकांत ने एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वह परेशान दिख रहे और इसके साथ एक नोट लिखा है। रजनीकांत ने तमिल में लिखा, 'मैं कुछ पुलिस वालों का मिजस्ट्रेड के प्रति व्यवहार जानने के बाद शॉक्ड हूं। नागरिकों के विरोध प्रदर्शन और आक्रोश से अवगत होने के बावजूद मामले की जांच कर रहे मजिस्ट्रेट के सामने कुछ पुलिस अधिकारियों ने ऐसा व्यवहार किया। मामले में शामिल सभी पुलिसवालों को दंडित किया जाना चाहिए और उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।' 

पुलिस हिरासत में निर्दोष पिता और पुत्र की हत्या मामले में न्याय की मांग करते हुए कई साउथ हस्तियां पोस्ट शेयर कर रही हैं। उनकी हत्या के लिए जिम्मेदार पुलिस को दंडित करने के लिए सोशल मीडिया पर ये चर्चा खूब ट्रेंड कर रही है। रजनीकांत हाल ही में शिवाज अन्नाथे(Siva’s Annatthe) का हिस्सा रहे। फिल्म में मीना, खुशबू, कीर्ति सुरेश, सूरी, सतीश और नयनतारा ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। इमान ने फिल्म का संगीत तैयार किया था। ऐसी भी खबर है कि रजनीकांत ने अन्नात्थे टीम से अनुरोध किया है कि शूटिंग तब तक दोबारा शुरू न की जाए जब तक कि कोरोनॉयरस फैल न हो जाए।

End of Article