पॉर्नोग्राफी केस के बाद से ऐसे चेहरा छिपाकर घूम रहे हैं राज कुंद्रा, देखें अब तक की सभी तस्वीरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 22, 2022, 11:20 AM IST

Raj Kundra Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एक बार फिर से चेहरा छिपाए नजर आए जिसके बाद वो चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर राज कुंद्रा को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। देखें कब- कब वो चेहरा छुपाए आए नजर।

पॉर्नोग्राफी केस के बाद से ऐसे चेहरा छिपाकर घूम रहे हैं राज कुंद्रा, देखें अब तक की सभी तस्वीरें
Photo Credit: Instagram

Raj Kundra Hides Face: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर खबरों में बने रहते हैं। शिल्पा के पति राज बीते कुछ समय से हर जगह अपना चेहरा छिपाए नजर आते हैं और इसे लेकर वो कई बार ट्रोल हो चुके हैं। हाल ही में एक बार फिर वो अपना चेहरा छुपए नजर आए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

राज कुंद्रा हुए ट्रोल

राज कुंद्रा हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर ब्लू कलर की हुडी पहने हुए नजर आए। इसके साथ मास्क लगाकर राज ने अपना पूरा चेहरा ढका हुआ था, जिसने एक बार फिर फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा। राज पैपराजी को पोज दिए बिना ही तेजी से एयरपोर्ट की तरफ बढ़ गए। राज की इस वीडियो पर कमेंट कर लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि अब इन्हें हिमालय भेज देना चाहिए, तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसा काम क्यों करते हो कि मुंह छुपाना पड़े। मालूम हो कि पिछले साल राज कुंद्रा को पॉर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किया गया था।

पहले भी ढका था चेहरा

यह पहली बार नहीं था जब राज कुंद्रा इस तरह अपना पूरा चेहरा छुपाया हो, वो इससे पहले भी वो कई बार ऐसा कर चुके हैं। इससे पहले हाल ही में वो पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ लंच के लिए जाते नजर आए थे और उन्हें देखकर लग रहा था कि वो ब्लैक पैंथर के सेट से आ रहे हैं। इस दौरान भी उनका चेहरा पूरी तरह जैकेट से ढका हुआ था। 

पहले भी कैरी किया था ऐसा लुक

इससे पहले राज कुंद्रा एयरपोर्ट पर रेड जैकेट और व्हाइट पैंट्स पहने दिखे थे इसके साथ उन्होंने मास्क से पूरा चेहरा ढका हुआ था। इससे पहले वो जूहू के पीवीआर में हॉलीवुड फिल्म द बैटमैन देखने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ब्लू डेनिम जींस के साथ ब्लैक हुडी पहनी हुई थी और इसकी जिप को पूरी तरह बंद कर चेहरे को ढका हुआ था। इतना ही नहीं उन्होंने चेहरा ढका होने के बावजूद सनग्लासेस लगाए हुए थे। अंदर जाने के बाद राज ने मुड़कर मीडिया को पोज दिया।

पॉर्नोग्राफी केस में हुए थे गिरफ्तार

बता दें कि पिछले साल सितंबर महीने में राज कुंद्रा को पॉर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किया गया था। करीब 2 महीने तक राज कुंद्रा जेल में रहे थे जिसके बाद उन्हें जमानत मिल गई थी। राज कुंद्रा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पोर्नोग्राफी केस मामले के बीच कई अदाकाराओं ने राज कुंद्रा के ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे। इन अदाकारा में शर्लिन चोपड़ा का नाम भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक राज कुंद्रा पर भारतीय दंड संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था। मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने कहा था कि पोर्न वीडियो मामले में जांच के दौरान पुलिस को व्यवसायी राज कुंद्रा के मोबाइल, लैपटॉप और एक हार्ड डिस्क से 119 अश्लील वीडियो मिले थे।  

End of Article