Priyanka-Nick Photo: कोरोना वायरस के चलते घर पर ऐसे वक्त बिता रही हैं प्रियंका, निक की गोदी में सोती आईं नजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 22, 2020, 07:21 AM IST

Priyanka Chopra and Nick Jonas Photo: कोरोना वायरस के चलते प्रियंका चोपड़ा लॉस एंजेलिस में अपने घर में वक्त बिता रही हैं। हाल ही में उन्होंने निक जोनस के साथ फोटो शेयर की है।

Priyanka-Nick Photo: कोरोना वायरस के चलते घर पर ऐसे वक्त बिता रही हैं प्रियंका, निक की गोदी में सोती आईं नजर
Photo Credit: Instagram

कोरोना का साया पूरी दुनिया में मंडरा रहा है। अब तक इसका खतरा कम होता नहीं दिख रहा है। पूरी दुनिया में इसको चलते कई लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक इसका इलाज सामने नहीं आ पाया है, लेकिन बचाव के उपाय लगातार बताए जा रहे हैं। इनमें सबसे बड़ा उपाय है कि बाहर न निकलें और घर पर ही रहे। लोगों से एक मीटर की दूर बनाए रखें। बॉलीवुड के सितारे भी इस उपाय को अपना रहे हैं और घर पर सेल्फ क्वारेंटाइन कर रहे हैं। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी इनमें शामिल हैं।

हाल ही में प्रियंका ने एक फोटो शेयर की है। ये तस्वीर कैलिफॉर्निया में लॉस एंजिलेस में उनके घर की है। प्रियंका और निक के साथ उनका पालतू डॉग जिनो भी है। यहां प्रियंक कंबल ओढ़े निक की गोदी में सोती हुईं दिख रही हैं। 

निक ग्रे स्वेटशर्ट और ब्लैक ट्रैक पैंट्स पहने कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने रेड और वाइट रंग की कैप लगा रखी है। वहीं प्रियंका फोटो में नो-मेकअप लुक में दिख रही हैं। दोनों की ये फोटो फैंस को बहुत पसंद आ रही है। इससे पहले निक ने भी प्रियंका के साथ वीडियो शेयर की थी, जिसमें दोनों सबको एक-दूसरे की केयर करने और सबके सुरक्षित रहने की अपील कर रहे थे।

प्रियंका ने इससे पहले भी अपने क्वारेंटाइन की फोटोज शेयर की थी, जिसमें वे डॉग के साथ हंसते हुए दिख रही थीं। इस फोटो में निक नजर नहीं आ रहे थे।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो प्रियंका ने पिछले साल लंबे वक्त के बाद फिल्म द स्काई इज पिंक से बॉलीवुड में कमबैक किया था। इसमें उनके साथ फरहाना अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ नजर आए थे। अब वे द वाइट टाइगर में काम करेंगी, इसमें उनके साथ राजकुमार राव पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। इसके अलावा मशहूर हॉलीवुड फिल्म की चौथी सीरीज मैट्रिक्स 4 में भी प्रियंका के काम करने की खबरें हैं।

End of Article