Preity Zinta Birthday: कार एक्सीडेंट ने तबाह कर दी थी प्रीति जिंटा की जिंदगी, बेहद मुश्किल में गुजरा था बचपन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2020, 10:12 AM IST

Preity Zinta Birthday: प्रीति जिंटा 31 जनवरी को बर्थडे मना रही हैं। बॉलीवुड की बबली गर्ल प्रीति का जीवन बेहद मश्किलों में गुजरा था। एक कार एक्सीडेंट ने प्रीति की लाइफ बदल दी। जानिए प्रीति की लाइफ के Facts...

Preity Zinta Birthday: कार एक्सीडेंट ने तबाह कर दी थी प्रीति जिंटा की जिंदगी, बेहद मुश्किल में गुजरा था बचपन

मुंबई. बॉलीवुड की बबली गर्ल प्रीति जिंटा 31 जनवरी को अपना  45वां बर्थडे मना रही हैं। प्रीति ने शाहरुख खान की फिल्म दिल से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।  प्रीति जिंटा ने अपने करियर की शुरुआत ऐड फिल्म से की थी। हालांकि, उनकी पर्सनल लाइफ काफी उथल-पुथल से रही है। 

प्रीति जिंटा का जन्म हिमाचल में हुआ है। जब वह 13 साल की थीं तो उनके पिता दुर्गानंद जिंटा का एक कार एक्सीडेंट में निधन हो गया था। इसी कार एक्सीडेंट में उनकी मां भी बुरी तरह से घायल हो गई थीं। 

प्रीति जिंटा की मम्मी दो साल तक बिस्तर पर ही रही थीं। प्रीति जब 15 साल की थीं तो उनकी मां का भी निधन हो गया था। इसके अलावा प्रीति जिंटा के मौसेरे भाई नितिन भी सुसाइड कर चुके हैं। साल 2016 में उन्होंने खुद को गोली मार दी थी। नितिन ने अपने सुसाइड नोट पर अपने ससुरालवालों पर सुसाइड के उकसाने का आरोप लगाया था। 

प्रीति जिंटा होती ऋतिक की पहली हीरोइन 
साल 1997 में प्रीति जिंटा की मुलाकात डायरेक्टर शेखर कपूर से हुई थी। शेखर कपूर ने उन्हें फिल्म तारा रम पम के लिए साइन किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट ऋतिक रोशन थे। ऐसे में ये फिल्म ऋतिक रोशन की डेब्यू फिल्म होती। ये फिल्म नहीं बन पाई। 

प्रीति जिंटा और ऋतिक ने मिशन कश्मीर में साथ काम किया था। इसके अलावा दोनों फिल्म लक्ष्य में भी साथ नजर आए थे। प्रीति ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें कभी ऋतिक रोशन पर क्रश था। 

2016 में की थी शादी  
प्रीति जिंटा ने साल 2016 में विदेशी बॉयफ्रेंड जेन गुडनाइफ से शादी की थी। इससे पहले वह बिजनेसमैन नेस वाडिया को डेट कर चुकी हैं। हालांकि, ब्रेकअप के बाद प्रीति ने उन पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। नेस द्वारा माफी मांगने के बाद उन्होंने केस वापिस ले लिया था। 

एक्ट्रेस के अलावा प्रीति जिंटा एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं। वह साल 2008 से आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन हैं। इसके अलावा वह ऋषिकेश के अनाथालय से 34 बच्चियों को भी गोद ले चुकी हैं।  
 

End of Article