Panchayat 2: दो दिन पहले ही रिलीज हुआ पंचायत का दूसरा सीजन, इस वजह से लेना पड़ा ये बड़ा फैसला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 18, 2022, 10:36 PM IST

Panchayat Season 2: अमेजन प्राइम की पॉपुलर वेब सीरीज पंचायत का दूसरा सीजन रिलीज हो गया है। टेलीग्राम पर लीक होने के बाद मेकर्स ने इसे दो दिन पहले रिलीज करने का फैसला किया है।

Panchayat 2: दो दिन पहले ही रिलीज हुआ पंचायत का दूसरा सीजन, इस वजह से लेना पड़ा ये बड़ा फैसला

Panchayat Season 2 Released:. अमेजन प्राइम की वेब सीरीज पंचायत का दूसरा सीजन 20 मई को रिलीज होने वाला था। हालांकि, मेकर्स ने इसे दो दिन पहले ही रिलीज कर दिया है। सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है।  रिपोर्ट्स के मुताबिक दूसरा सीजन कई सोशल मीडिया साइट्स और टेलिग्राम पर लीक हो गया था। इसके बाद मेकर्स ने फैसला किया है। 

पंचायत के दूसरा सीजन में कुल आठ एपिसोड्स हैं। इनके नाम हैं- नाच, बोल चाल बंद, टेंशन, जैसे को तैसा, औकात, दोस्त यार और आखिरी एपिसोड का नाम है परिवार। दूसरा सीजन टेलीग्राम पर लीक हो गया था। इसके अलावा भी कई वेबसाइट्स पर भी सीरीज का पाइरेटेड वर्जन लीक हो गया था। ऐसे में मेकर्स ने दो दिन पहले ही इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दिया है। सोशल मीडिया पर दो दिन पहले पंचायत 2 के रिलीज होने पर कई यूजर्स ने खुशी जाहिर की है।  

Panchayat season 2 release date: When, where watch web series; highlights  from season 1

2020 में रिलीज हुआ था पहला सीजन
पंचायत का पहला सीजन साल 2020 में रिलीज हुआ था। लॉकडाउन के कारण इस सीजन को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। सीरीज को IMDB में भी काफी अच्छी रेटिंग मिली थी। सीरीज को दीपक कुमार मिश्रा ने डायरेक्ट किया है। पंचायत' रखने के कारण के बारे में बोलते हुए, निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा ने कहा था कि उन्हें इस टाइटल का आइडिया जीतेंद्र कुमार यानी अभिषेक त्रिपाठी ने दिया था। वहीं, मेकर्स ने यूट्यूब पर इसका ट्रेलर रिलीज किया था। ट्रेलर को दो करोड़ से अधिक व्यूज मिले थे। 

पंचायत सीजन 2 में जीतेंद्र कुमार सचिव अभिषेक त्रिपाठी, नीना गुप्ता प्रधान मंजू प्रधान, रघुवीर यादव प्रधान पति बृज भूषण दूबे, चंदन रॉय सहायक सचिव विकास दुबे और फैसल मलिक उप प्रधान प्रह्लाद पांडे के रोल में नजर आएंगे। इस सीजन में सतीश रे की भी एंट्री हुई है।     

End of Article