OTT पर फैमिली के साथ भूलकर भी न देखें ये पांच सीरीज, स्क्रीन पर हुई अश्लीलता की हद पार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2022, 09:02 AM IST

OTT Web Series List: ओटीटी पर एडल्ट कंटेंट की भरमार है और कई वेब सीरीज तो ऐसी हैं जिन्हें आप भूलकर भी अपने घरवालों के साथ नहीं देख पाएंगे। इन वेब सीरीजों में इस तरह के बोल्ड सींस हैं जिन्हें हिंदी फिल्मों में देखना तो भूल जाइए।

OTT पर फैमिली के साथ भूलकर भी न देखें ये पांच सीरीज, स्क्रीन पर हुई अश्लीलता की हद पार

OTT Web Series List: फिल्मों से कहीं ज्यादा OTT प्लेटफार्म पर एडल्ट कंटेंट की भरमार है। चैनल चाहे ALT Balaji हो या उल्लू, इन सभी पर ऐसी कई वेब सीरीज निकाली जा चुकी हैं जिन्हें आप अपने परिवार के साथ बैठकर देखने के लिए कई बार सोचेंगे। कविता भाभी और गंदी बात जैसी कई वेब सीरीज तो ऐसी हैं जिन्हें तो फैमिली संग देखना असंभव है। हम आपको बता रहे हैं चार ऐसी वेब सीरीजों के बारे में जिन्हें भूलकर भी घरवालों के साथ नहीं देखें।

1. Alt Balaji Gandi baat 

एकता कपूर के ऑल्ट बालाजी पर रिलीज की गई वेब सीरीज गंदी बात में जिस तरह से रोमांस सीन दिखाए जा चुके हैं, इतना किसी फिल्म में हों तो सेंसरबोर्ड रिलीज ही ना होने दे। गंदी बात में भरपूर एडल्ट कटेंट परोसा गया है। यह एक शो है जिसमें भारत के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों की सेक्शुअल फैंटेसीज को दिखाने की कोशिश की गई है। सीन कई जगह ऐसे-ऐसे भी हैं कि कमरे में अकेले होकर भी आपको आवाज कम करके शो देखना पड़ जाए।

2. Kavita Bhabhi Ullu TV

यूं तो उल्लू टीवी पर सिर्फ एडल्ट कंटेंट ही नजर आता है लेकिन इनमें कविता भाभी हमेशा ट्रेंड पर बना रहता है। ये एक डॉक्युमेंट्री की शक्ल में कुछ एपिसोड्स की वेब सीरीज है जिसके तीन सीजन आ चुके हैं। तीनों सीजन में रोमांस का भरपूर मसाला दिया है। इसके भी कई सीन ऐसे हैं जिन्हें घरवालों के साथ बैठकर देखना तो बेहद ऑकवर्ड हो जाएगा।

3. Mastram MX Player 

MX प्लेयर पर रिलीज मस्तराम भी ओटीटी की सबसे एडल्ट हिंदी वेब सीरीजों में से एक है। इसमें सेक्स और सेक्स, इस पर ही फुल फोकस दिखाया गया है। परिवार के साथ देखने की तो गलती भी मत कीजिएगा वरना शर्मिंदा हो जाएंगे। हालांकि, एडल्ट कंटेंट पसंद करने वाले लोग इस वेब सीरीज को ट्रेंड में बनाए रखते हैं।

4. Maya NueFliks

न्यूफ्लिक्स की वेबसीरीज माया भी अपने बोल्ड सींस को लेकर काफी चर्चा में रही थी। इस वेब सीरीज को विक्रम भट्ट ने बनाया था जिसमें शमा सिकंदर मुख्य भूमिका में हैं। वेब सीरीज के काफी सीन ऐसे हैं जिन्हें आप परिवार के साथ किसी भी हाल में नहीं देख पाएंगे।

End of Article