नीतू कपूर ने बताया शादी के बाद कैसा होगा बहू आलिया भट्ट से रिश्ता, बनेंगी इस तरह की सास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 10, 2022, 11:42 AM IST

Neetu Kapoor on Alia Bhatt Ranbir Kapoor wedding: नीतू कपूर ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर अपडेट दिया है। वहीं, नीतू कपूर ने बताया कि कैसा होगा आलिया के साथ उनका रिश्ता...

नीतू कपूर ने बताया शादी के बाद कैसा होगा बहू आलिया भट्ट से रिश्ता, बनेंगी इस तरह की सास

Neetu Kapoor on Alia Ranbir Wedding: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का काउंटडाउन शुरू हो गया है। बी टाउन का ये सबसे चर्चित कपल अप्रैल के दूसरे हफ्ते सात फेरे लेने जा रहे हैं। आलिया भट्ट के अंकल रोबिन भट्ट और भाई राहुल भट्ट ने भले ही कंफर्म कर दिया है, लेकिन कपल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अब रणबीर कपूर की मम्मी नीतू कपूर ने शादी पर बड़ा अपडेट दिया है। वहीं, नीतू कपूर ने बताया कैसा होगा उनका और उनकी बहू का रिश्ता 

ई टाइम्स से बातचीत में नीतू कपूर से पूछा गया कि उनकी सास कृष्णा राज कपूर ने उन्हें बेटी की तरह रखा था। क्या आलिया के साथ भी उनका व्यवहार ऐसा ही रहेगा?' नीतू कपूर ने सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'मुझे लगता मैं भविष्य में ऐसा ही करुंगी, जब दोनों की शादी हो जाएगी। मेरा मेरी सास से बेहतरीन रिश्ता रहा था। वह मुझे अपने बेटे से अधिक प्यार करती थीं। हम दोस्त थे, और एक दूसरे के साथ हर बात शेयर करते थे। कई बार मैं अपनी सास से अपने पति की शिकायत किया करती थीं। हम काफी खुले विचार के थे। मुझे लगता है कि मेरा भी आलिया से ऐसा ही रिश्ता रहेगा क्योंकि वह बेहतरीन हैं।' 

Alia Bhatt's Birthday Wish For Neetu Kapoor Is Like A Warm Hug: "Love You  Too Much"

Also Read: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के हनीमून प्लान का हुआ खुलासा, शादी के बाद इस खूबसूरत लोकेशन पर जाएगा कपल

शादी को लेकर कही ये बात
रणबीर आलिया की शादी से जुड़े सवाल पर नीतू कपूर ने कहा, 'काश हो जाए। मैं इसे सेलिब्रेट करना चाहती हूं और जोर-जोर से कहना चाहती हूं, लेकिन आज के बच्चे बिल्कुल अलग हैं। दोनों प्राइवेसी रखते हैं। कब कर लेंगे पता नहीं, लेकिन होगी जरूर और मैं चाहती हूं कि जल्दी हो जाए क्योंकि मैं दोनों से बहुत ज्यादा प्यार करती हूं। आलिया बहुत प्यारी हैं। मुझे वह बहुत अच्छी लगती हैं।'


Ranbir Kapoor says he doesn't know if mother Neetu Kapoor has healed post  Rishi Kapoor's demise | PINKVILLA


दिल के साफ हैं रणबीर कपूर 
नीतू कपूर आगे कहती हैं, 'रणबीर निश्छल और दिल के साफ हैं। वह हर चीज को पॉजीटिव ढंग से देखते हैं। उसे किसी से जलन और निगेटिवेटी नहीं है। यही खासियत आलिया भट्ट की भी है। दोनों कॉन्फिडेंट हैं और किसी के बारे में गलत बात नहीं करते हैं।'

Alia Bhatt cannot wait to watch Neetu Kapoor make a comeback with Jug Jugg  Jeeyo | PINKVILLA

बकौल नीतू, 'अगर किसी की फिल्म अच्छा परफॉर्म कर रही है या कोई अच्छा दिख रहा है तो वह उनकी तारीफ तक करते हैं। रणबीर और आलिया एक दूसरे के लिए ही बने हुए हैं। दोनों एक जैसे ही हैं।' 

End of Article