बिजनेस

सोने का भाव आज का (6 अक्टूबर 2026): क्या है ताजा रेट, अपने शहर में जानें 24K, 22K, 18K की कीमत

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 6 October 2026: पटना, लखनऊ, दिल्ली-NCR समेत आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI)

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 6 October 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में बदलाव जारी है। आज (मंगलवार) बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव घटकर 1,49,311 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, यह पिछले कारोबारी दिन 1,49,316 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम 1,49,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,160.90 डॉलर प्रति औंस हो गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत सभी टैक्स मिलाकर 1,49,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहीं। साथ ही जानिए आपके शहर में कैरेट के हिसाब से ताजा रेट क्या है।

देश के शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹149330₹136900₹112040
मुंबई₹149180₹136750₹111890
कोलकाता₹149180₹136750₹111890
चेन्नई₹149180₹136750₹112350
पटना₹149230₹136800₹111940
लखनऊ₹149330₹136900₹112040
मेरठ₹149330₹136900₹112040
अयोध्या₹149330₹136900₹112040
कानपुर₹149330₹136900₹112040
अलीगढ़₹149330₹136900₹112040
मुरादाबाद₹149330₹136900₹112040
मिर्जापुर₹149330₹136900₹112040
झांसी₹149330₹136900₹112040
मथुरा₹149330₹136900₹112040
आगरा₹149330₹136900₹112040
गोरखपुर₹149330₹136900₹112040
बरेली₹149330₹136900₹112040
प्रयागराज₹149330₹136900₹112040
वाराणसी₹149330₹136900₹112040
गाजियाबाद₹149330₹136900₹112040
नोएडा₹149330₹136900₹112040
गुरुग्राम₹149330₹136900₹112040
चंडीगढ़₹149330₹136900₹112040
जयपुर₹149330₹136900₹112040
लुधियाना₹149330₹136900₹112040
गुवाहाटी₹149180₹136750₹111890
जलगांव₹149180₹136750₹111890
इंदौर₹149230₹136800₹111940
भोपाल₹149230₹136800₹111940
अहमदाबाद₹149230₹136800₹111940
वडोदरा₹149230₹136800₹111940
सूरत₹149230₹136800₹111940
नागपुर₹149180₹136750₹111890
पुणे₹149180₹136750₹111890
नासिक₹149210₹136780₹111920
बैंगलोर₹149180₹136750₹111890
भुवनेश्वर₹149180₹136750₹111890
कटक₹149180₹136750₹111890
अमरावती₹149180₹136750₹111890
विशाखापत्तनम₹149180₹136750₹111890
मैसूर₹149180₹136750₹111890
विजयवाड़ा₹149180₹136750₹111890
कोयंबटूर₹149180₹136750₹112350
मंगलौर₹149180₹136750₹111890
मदुरै₹149180₹136750₹112350
रायपुर₹149180₹136750₹111890
बेलगाम₹149180₹136750₹111890
राजमुंदरी₹149180₹136750₹111890
हैदराबाद₹149180₹136750₹111890
दावनगेरे₹149180₹136750₹111890
बेल्लारी₹149180₹136750₹111890
सलेम₹149180₹136750₹112350
वेल्लोर₹149180₹136750₹112350
अमरावती₹149180₹136750₹111890
गुंटूर₹149180₹136750₹111890
नेल्लोर₹149180₹136750₹111890
काकीनाडा₹149180₹136750₹111890
तिरुपति₹149180₹136750₹111890
कडपा₹149180₹136750₹111890
अनंतपुर₹149180₹136750₹111890
वारंगल₹149180₹136750₹111890
निजामाबाद₹149180₹136750₹111890
खम्मम₹149180₹136750₹111890
बेरहामपुर₹149180₹136750₹111890
राउरकेला₹149180₹136750₹111890
राजकोट₹149230₹136800₹111940
वसई-विरार₹149210₹136780₹111920
औरंगाबाद₹149180₹136750₹111890
सोलापुर₹149180₹136750₹111890
भिवंडी₹149210₹136780₹111920
कोल्हापुर₹149180₹136750₹111890
लातूर₹149210₹136780₹111920
तिरुपुर₹149180₹136750₹112350
तिरुनेलवेली₹149180₹136750₹112350
त्रिची₹149180₹136750₹112350
संबलपुर₹149180₹136750₹111890
इरोड₹149180₹136750₹112350
कोच्चि₹149180₹136750₹111890
थाइन₹149180₹136750₹111890
अमृतसर₹149330₹136900₹112040
नागरकोइल₹149180₹136750₹112350
तिरुवनंतपुरम₹149180₹136750₹111890
तंजावुर₹149180₹136750₹112350
गोवा₹149180₹136750₹111890
करूर₹149180₹136750₹112350
कुंभकोणम₹149180₹136750₹112350
नमक्कल₹149180₹136750₹112350
धर्मपुरी₹149180₹136750₹112350
डिंडीगुल₹149180₹136750₹112350
तूतीकोरिन₹149180₹136750₹112350
कुड्डालोर₹149180₹136750₹112350
कांचीपुरम₹149180₹136750₹112350
कृष्णागिरी₹149180₹136750₹112350
विल्लुपुरम₹149180₹136750₹112350
कोविलपट्टी₹149180₹136750₹112350
तिरुवन्नामलाई₹149180₹136750₹112350
होसुर₹149180₹136750₹112350
कराइकुडी₹149180₹136750₹112350
पुदुक्कोट्टई₹149180₹136750₹112350
रामनाथपुरम₹149180₹136750₹112350
अम्बुर₹149180₹136750₹112350
कन्याकुमारी₹149180₹136750₹112350
नागपट्टिनम₹149180₹136750₹112350
विरुधुनगर₹149180₹136750₹112350
कल्लाकुरिची₹149180₹136750₹112350
पोलाची₹149180₹136750₹112350
अर्काट₹149180₹136750₹112350
पलानी₹149180₹136750₹112350
अरियालूर₹149180₹136750₹112350
मोहाली₹149330₹136900₹112040
परमाकुदी₹149180₹136750₹112350
पेरम्बलूर₹149180₹136750₹112350
जयनकोंडम₹149180₹136750₹112350
कोडईकनाल₹149180₹136750₹112350
ऊटी₹149180₹136750₹112350
रामेश्वरम₹149180₹136750₹112350
शिवगंगा₹149180₹136750₹112350
तिरुवरुर₹149180₹136750₹112350
त्रिशूर₹149180₹136750₹111890
पांडिचेरी₹149180₹136750₹112350
चित्रदुर्ग₹149180₹136750₹111890
गडग₹149180₹136750₹111890
बागलकोट₹149180₹136750₹111890
मंड्या₹149180₹136750₹111890
भद्रावती₹149180₹136750₹111890
कोलार₹149180₹136750₹111890
तुमकुर₹149180₹136750₹111890
कोल्लम₹149180₹136750₹111890
अलाप्पुझा₹149180₹136750₹111890
कोट्टायम₹149180₹136750₹111890
पलक्कड़₹149180₹136750₹111890
मलप्पुरम₹149180₹136750₹111890
कोझिकोड₹149180₹136750₹111890
कन्नूर₹149180₹136750₹111890
केरल₹149180₹136750₹111890
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का ताजा भाव ( 6 अक्टूबर 2026)

24 कैरेट से लेकर 10 कैरेट सोने का ताजा दाम

सोने की शुद्धता1 ग्राम10 ग्राम1 तोला
24 कैरेट₹14945₹149450₹174316
22 कैरेट₹13700₹136996₹159789
20 कैरेट₹12454₹124542₹145263
18 कैरेट₹11209₹112088₹130737
16 कैरेट₹9963₹99633₹116210
14 कैरेट₹8718₹87179₹101684
12 कैरेट₹7473₹74725₹87158
10 कैरेट₹6227₹62271₹72632

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ, क्योंकि घरेलू मांग कम होने से सर्राफा की कीमतें एक सीमित दायरे में बनी रहीं। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सभी टैक्स मिलाकर 1,49,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रही, वैश्विक बाजार में, हाजिर सोना की कीमत मामूली बढ़कर 4,156.62 डॉलर प्रति औंस हो गई।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमतें करीब 1 प्रतिशत गिरकर 1,49,370 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं, क्योंकि डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमतों में सुधार पर रोक लगी रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1,020 रुपये यानी करीब 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,49,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक बाजार, न्यूयॉर्क में दिसंबर डिलीवरी वाले कॉमेक्स सोना वायदा मामूली बढ़त के साथ 4,163.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे। छुट्टियों की वजह से पिछले छोटे कारोबारी दिन वाले सप्ताह में सोने की कीमत में 2,887 रुपये या 2 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 1.5 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

व्यापारियों ने कहा कि घरेलू कीमतें एक सीमित दायरे में रहीं, आभूषण एवं खुदरा विक्रेताओं की कमजोर मांग के कारण कीमती धातुओं की कीमतों में कोई खास हलचल नहीं दिखी। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख को देखते हुए घरेलू बाजार में सोने की कीमतें स्थिर रहीं। उन्होंने कहा कि हालांकि, डॉलर के मजबूत होने से कीमती धातुओं की कीमतों में बढ़ोतरी सीमित रही।

मिरे एसेट शेरखान में कमोडिटीज प्रमुख, प्रवीण सिंह ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी नरमी के कारण हाजिर सोना की कीमत मामूली बढ़कर 4,157 डॉलर प्रति औंस हो गई। उन्होंने कहा कि यूरोक्षेत्र की वित्तीय और राजनीतिक चिंताओं के बीच अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 102.50 के स्तर को पार कर गया, जो 10 अप्रैल के बाद का उच्चतम स्तर है।

मोनार्क पीएमएस के सहायक वित्त प्रबंधक, ध्रुव जोगलेकर के अनुसार सोना स्थिर होने और संभावित रूप से तेजी पकड़ने की अच्छी स्थिति में है। ऐसा अमेरिकी महंगाई पर स्पष्टता आने, अक्टूबर और नवंबर के मुख्य त्योहारी महीनों में हाजिर मांग में पारंपरिक बढ़ोतरी और केन्द्रीय बैंक की मांग के कारण हो सकता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article