MP के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दी जगदीप को श्रद्धांजलि, बोले- 'आपका नाम सूरमा भोपाली ऐसे ही नहीं था'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 9, 2020, 06:39 AM IST

Jagdeep Death: हिंदी फिल्मी इंडस्ट्री में सूरमा भोपाली के नाम से मशहूर अभिनेता जगदीप का बुधवार को न‍िधन हो गया। उनके न‍िधन पर स‍िनेमा जगत के साथ ही राजनीति जगत की हस्‍त‍ियों ने भी श्रद्धांजलि दी।

MP के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दी जगदीप को श्रद्धांजलि, बोले- 'आपका नाम सूरमा भोपाली ऐसे ही नहीं था'

Jagdeep Death: हिंदी फिल्मी इंडस्ट्री में सूरमा भोपाली के नाम से मशहूर अभिनेता जगदीप का बुधवार को न‍िधन हो गया। वह 81 साल के थे। ब्रिटिश इंडिया के दतिया सेंट्रल प्रोविंग में (अब मध्य प्रदेश) 29 मार्च 1939 को पैदा हुए जगदीप ने पर्दे पर कॉमेडी के नए कीर्तिमान स्‍थापित किए। उनके न‍िधन पर स‍िनेमा जगत के साथ ही राजनीति जगत की हस्‍त‍ियों ने भी श्रद्धांजलि दी। एक तरफ जहां बॉलीवुड के सितारे और फैंस उन्‍हें याद कर रहे हैं, वहीं मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उन्‍हें श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं। 

शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर लिखा- फिल्म ‘अफ़साना’ में बाल कलाकार के रूप में अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत कर ‘शोले’, ‘अन्दाज अपना अपना’ समेत 400 से अधिक फ़िल्मों में हमारा दिल जीतने वाले सय्यद इश्तियाक अहमद जाफरी उर्फ जगदीप जी आज हमारे बीच नहीं रहे। बस एक बात कहना चाहूँगा ‘आपका नाम सूरमा भोपाली एसे ही नहीं था’।

पूरा भोपाल हुआ उदास

शिवराज सिंह चौहान जगदीप के निधन पर काफी दुखी नजर आए। ट्वीट में उनका दुख साफ नजर आया। उन्‍होंने आगे लिखा- अमा सूरमा भाई! आज तो पूरा भोपाल और हर एक भोपाली भी उदास है। मैंने कई भाई, याद बहुते ही आओगे। अलविदा सूरमा भाई!

ऐसा है जगदीप का परिवार

जगदीप की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने तीन शादियां कीं। उनकी पहली पत्नी का नाम नसीम बेगम, दूसरी पत्नी का नाम सुघ्र बेगम और तीसरी पत्नी का नाम नजीमा है। जगदीप ने तीन शादियां की और उनके 6 बच्चे हैं। बेटा हुसैन जाफरी (पहली पत्नी), जावेद जाफरी और नावेद जाफरी (दूसरी पत्नी)। तो वहीं दो बेटियां शकीरा शफी और सुरैया जाफरी (पहली पत्नी) और मुस्कान (तीसरी पत्नी) हैं। जावेद जाफरी और नावेद जाफरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं।

End of Article