मलाइका अरोड़ा ने पहनीं इतनी हाई हील्‍स, बैलेंस बिगड़ने पर हुआ कुछ ऐसा, देखें वीड‍ियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2021, 02:03 PM IST

Malaika Arora Heels Get Unbalanced: सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हाई हील्स पहनने की वजह से मलाइका अरोड़ा का बैलेंस बिगड़ जाता है। 

मलाइका अरोड़ा ने पहनीं इतनी हाई हील्‍स, बैलेंस बिगड़ने पर हुआ कुछ ऐसा, देखें वीड‍ियो

Malaika Arora Was About To Fall Down: बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आए दिन सुर्खियों में छा जाती हैं। अपनी अदाकारी से लेकर डांस, फिटनेस और फैशन सेंस की वजह से मलाइका अरोड़ा चर्चा का विषय बनी रहती हैं। अपने फैशन सेंस की वजह से कई बार मलाइका अरोड़ा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। कई बार उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा भद्दे कमेंट्स का सामना करना पड़ता है। कभी अपनी चाल को लेकर तो कभी अपने लुक को लेकर मलाइका अरोड़ा अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसकी वजह से एक बार फिर मलाइका अरोड़ा लोगों के लिए मजाक का पात्र बन गईं। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मलाइका अरोड़ा का वीडियो

मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन मलाइका अरोड़ा की कोई ना कोई फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर छाई रहती है जो फैंस के लिए मनोरंजन का एक साधन बन जाता है। हाल ही में मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें मलायका अरोड़ा ने बहुत खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा एक हादसे का शिकार होने से बच गईं। 

गिरने वाली थीं मलाइका अरोड़ा

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा को किसी इवेंट के लिए स्पाॅट किया गया था। मलाइका अरोड़ा ने बेहद खूबसूरत ड्रेस पहनी है और उसे एक शानदार नेकलेस के साथ पेयर किया है। इस इवेंट के लिए मलाइका अरोड़ा ने ऊंची हील्स कैरी की थी जो उनके लिए मुसीबत का सबब बन गई। जैसे ही मलाइका अरोड़ा कार से उतरीं वैसे ही उनकी हील्स का बैलेंस बिगड़ गया और वह गिरने से बाल-बाल बच गईं। मलाइका अरोड़ा गिरने से तो बच गईं लेकिन सोशल मीडिया पर वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। कमेंट करके ट्रोलर्स मलाइका अरोड़ा की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं।

End of Article