48 की मलाइका अरोड़ा ने एक इवेंट के लिए पहनी ऐसी ड्रेस, कि एक्ट्रेस के पैरों पर ठहर गईं सबकी निगाहें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 25, 2021, 03:42 PM IST

Malaika Arora Hot Look: हाल ही में मलाइका अरोड़ा को एक इवेंट के दौरान स्पाॅट किया गया था। इस इवेंट के दौरान एक्ट्रेस ने ‌एक ऐसी ड्रेस पहनी थी जिसे देखकर हर जगह उनके चर्चे होने लगे। मलाइका का यह रूप देखकर हर कोई उनका कायल हो गया।

48 की मलाइका अरोड़ा ने एक इवेंट के लिए पहनी ऐसी ड्रेस, कि एक्ट्रेस के पैरों पर ठहर गईं सबकी निगाहें
Photo Credit: Instagram

Malaika Arora Stuns In High Slit Peach Dress: अपने हुस्न और अदाओं से सबको अपना दीवाना बना देने वाली अदाकारा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। आए दिन मलाइका अरोड़ा अपने ग्लैमरस अंदाज की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। जब भी मलाइका अरोड़ा को कहीं स्पाॅट किया जाता है तब उनके लुक हमेशा दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं जब उनको एक इवेंट के दौरान स्पाॅट किया गया था। 48 कि मलाइका ने इवेंट के लिए एक ऐसी ड्रेस पहनी थी कि बड़ी-बड़ी हस्तियों को छोड़ सबकी निगाहें मलाइका अरोड़ा के टांगों पर ठहर गई थीं। 

48 की मलाइका का कातिलाना अंदाज 

मलाइका की त्वचा, चाल-ढाल और लुक्स को देख कर कोई भी यह नहीं बता पाएगा कि मलाइका अरोड़ा की उम्र 48 साल है। अपनी फिटनेस और फैशन को लेकर मलाइका अरोड़ा बहुत सजग रहती हैं। किसी इवेंट या पार्टी के लिए लोग मलाइका अरोड़ा से टिप्स लेना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं बल्कि लोग मलाइका अरोड़ा के जिम लुक भी फाॅलो करते हैं। हाल ही में मलाइका को एक इवेंट में देखा गया था जहां उन्होंने अपनी कातिलाना अदाओं से लोगों को घायल कर दिया था। 

नहीं हटा पाए लोग मलाइका के पैरों से अपनी निगाहें

इस इवेंट के दौरान मलाइका अरोड़ा ने पीच कलर की सैटिन सिल्क ड्रेस पहनी थी। मलाइका अरोड़ा की यह ड्रेस बहुत स्टाइलिश थी। मलाइका अरोड़ा की यह ड्रेस हाई स्लिट थी जिसकी वजह से उनके पैर ड्रेस से बाहर साफ नजर आ रहे थे। इस डीप नेक ड्रेस में मलाइका अरोड़ा के स्टनिंग लुक ने लोगों को अपना कायल बना दिया था। सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा की यह तस्वीरें जमकर वायरल हो रही थीं।   

End of Article