Mahesh Bhatt and soni razdan emotional moment with ranbir kapoor: चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर और क्यूट गर्ल आलिया भट्ट ने गुरुवार को वास्तु अपार्टमेंट में शादी की और एक दूजे के हो गए। शादी की रस्मों की तस्वीरें आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कीं। दोनों की शादी की इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। आलिया और रणबीर की शादी से दोनों परिवार फूले नहीं समा रहे हैं। आलिया की मां सोनी राजदान और पिता महेश भट्ट काफी खुश थे। दोनों के फोटोज देखकर साफ जाहिर है कि वो रणबीर को दामाद के रूप में पाकर कितने खुश हैं।
रणबीर के गले लगे महेश भट्ट
बेटी की शादी के बाद महेश भट्ट भावुक हुए तो दामाद रणबीर कपूर ने उन्हें अपने गले लगाया। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत रही है। इतना ही नहीं महेश भट्ट ने अपने हाथ पर रणबीर के नाम की मेहंदी भी लगाई। महेश भट्ट को कभी इस रिश्ते पर आपत्ति नहीं थी। उन्होंने हमेशा रणबीर और आलिया को सपोर्ट किया। पूजा भट्ट ने महेश भट्ट को गले लगाते हुए रणबीर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- जब दिल से कहने और सुनने वाले हों तो शब्दों की जरूरत क्या है?
बेटी की खुशी से भावुक हुईं सोनी राजदान
किसी भी मां के लिए वो पल बेहद खास होता है जब उसकी बेटी दुल्हन बनती है। गुरुवार को यह मौका था जब सोनी राजदान की बेटी आलिया दुल्हन बनीं। रणबीर सोनी अपनी बेटी के लिए परफेक्ट लगते हैं और वह इस शादी से बेहद खुश हैं। सभी रस्मों के दौरान उनकी खुशी देखते ही नजर आ रही थी। सोनी राजदान ने सोशल मीडिया पर फैमिली फोटो शेयर कर लिखा है- ये हम हैं। इस तस्वीर में रणबीर- आलिया के साथ उनका पूरा परिवार नजर आ रहा है।

