Koffee With Karan 7: इस बात पर होती है शाहिद और मीरा की सबसे ज्यादा लड़ाई, कॉफी विद करण में एक्टर ने बताए पत्नी के बेडरूम सीक्रेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 24, 2022, 03:12 PM IST

Koffee With Karan 7: करण जौहर के शो कॉफी विद करण 7 के अगले एपिसोड में शाहिद कपूर नजर आएंगे। वो शो में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई मुद्दों पर बात करेंगे और पत्नी मीरा राजपूत से जुड़े सवालों के भी जवाब देंगे।

Koffee With Karan 7: इस बात पर होती है शाहिद और मीरा की सबसे ज्यादा लड़ाई, कॉफी विद करण में एक्टर ने बताए पत्नी के बेडरूम सीक्रेट

बॉलीवुड के कबीर सिंह कहे जाने वाले, अभिनेता शाहिद कपूर अपनी अदाकारी और कातिल लुक्स से हमेशा लाइमलाइट में बने रहते हैं। अक्सर शाहिद पत्नी मीरा और अपने बच्चों के साथ खुशनुमा पारिवारिक समय बिताते नजर आते हैं। हालांकि शाहिद ने जब मीरा राजपूत से अपनी शादी की घोषणा की थी, तब जरूर उनके फैन्स को यह बात स्वीकार करने में थोड़ा वक्त लगा था कि, मीरा एक नॉन फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। लेकिन अब हालात बिल्कुल पलट से गए हैं, शाहिद और मीरा बी टाउन के सबसे प्यारे, रोमांटिक, फिल्मी कपल्स में से एक के रूप में जाने जाते हैं। अपने पसंदीदा सितारों को कैंडिड अंदाज में देखना, उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानना अक्सर लोगों को काफी दिलचस्प लगता है। ऐसा ही कुछ कॉफी विद करण के हालिया एपिसोड में हुआ। जब शाहिद कपूर ने पत्नी मीरा राजपूत कपूर के कुछ बेड सीक्रेट्स बताए।

इस बात पर पत्नी से होती है लड़ाई

रैपिड फायर राउंड में शाहिद ने इन जवाबों से लगाई फायर कॉफी विद करण के सबसे मजेदार सेगमेंट में से एक माना जाने वाला रैपिड फायर राउंड अक्सर सेलेब्रिटिज के जीवन की स्पाइस और गॉसिप को जनता के बीच ले ही आता है। शो के इस एपिसोड के दौरान जब शाहिद से पूछा गया कि उनकी और मीरा की सबसे से ज्यादा लड़ाई किस बात पर होती है तो उन्होंने कहा, ‘रोज रात को पंखे की स्पीड पर’। मजेदार बात ये है कि जब शाहिद और मीरा सीजन 5 में एक साथ कॉफी काउच पर आए थे। तब भी पंखे की स्पीड शाहिद और मीरा के बीच बहस का मुद्दा था। शाहिद बताते हैं कि कैसे मीरा को बेहद ठंडा कमरा पसंद है। जिसमें वे दो तीन कंबल लेकर सोती हैं। 

शाहिद के लिए ये मायने रखती हैं मीरा

अक्सर आपने भी देखा होगा कि कैसे शाहिद और मीरा किसी भी तरह की नकारात्मक कॉन्ट्रोवर्सी से अपना नाम दूर ही रखते हैं। दोनों के प्यार और रिश्ते को हर कोई आदर्श मानता है। अपनी पत्नी की तारीफ के पुल बांधते हुए शाहिद कहते हैं,'मीरा मेरी जिंदगी में बहुत कुछ लाई हैं। वो मुझे बैलेंस करती है, मेरी जिंदगी को नॉर्मल और खूबसूरत बनाएं रखती है, हमारे दो बहुत प्यारे बच्चे हैं और इसी तरह जीवन बहुत अच्छा लगता है।'

वर्कफ्रंट 

शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद फर्जी के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सीरीज में शाहिद के साथ विजय सेतुपति और राशि खन्ना भी नजर आएंगी।

End of Article