Koffee With Karan 7: मलाइका संग ये हैं अर्जुन कपूर का वेडिंग प्लान, बताया कब करेंगे शादी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 11, 2022, 07:40 AM IST

Koffee With Karan 7: अर्जुन कपूर अपनी कजिन सोनम कपूर के साथ कॉफी विद करण 7 में पहुंचे। यहां उन्होंने बताया कि वो गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा से कब शादी करेंगे।

Koffee With Karan 7: मलाइका संग ये हैं अर्जुन कपूर का वेडिंग प्लान, बताया कब करेंगे शादी

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ के चलते भी चर्चा में रहते हैं। अर्जुन हाल ही में अपनी कजिन व एक्ट्रेस सोनम कपूर के साथ करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण 7 में पहुंचे। यहां उन्होंने अपने करियर से लेकर गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा तक के बारे में बात की। 

मलाइका से शादी को लेकर कही ये बात

करण जौहर ने अर्जुन और मलाइका के रिश्ते के बारे में बात करते हुए उनकी शादी के बारे में सवाल किया। करण ने पूछा कि क्या दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं? इसपर अर्जुन ने कहा कि इस समय वो अपने करियर पर ध्यान देना चाहते हैं। एक्टर ने कहा, 'नहीं। मैं सच कहूं तो इस लॉकडाउन और कोविड को दो साल हो चुके हैं। मैं अपने करियर पर ध्यान देना चाहता था। मैं देखना चाहता हूं कि मैं कहां जा रहा हूं और मैं बहुत रियलिस्टिक इंसान हूं करण। ऐसा नहीं है कि मुझे कुछ छिपाने की जरूरत है, मैं यहां बैठा हूं और शरमा रहा हूं। मैं प्रोफेशनली थोड़ा और स्टेबल होना चाहूंगा। और मैं आर्थिक रूप से बात कर रहा हूं। मैं भावनात्मक रूप से बात कर रहा हूं। मैं ऐसा काम करना चाहूंगा जिससे मुझे खुशी मिले, क्योंकि अगर मैं खुश हूं तो मैं अपने पार्टनर को खुश कर सकता हूं। मैं एक खुशहाल लाइफ जी सकता हूं। और मुझे लगता है कि मेरी बहुत सारी खुशी मेरे काम से आती है।'

दोनों के रिश्ते पर कैसा था परिवार का रिएक्शन?

अर्जुन ने अपने और मलाइका के रिश्ते के बारे में बात करते हुए बताया कि उनके परिवार का इसपर क्या रिएक्शन था। अर्जुन ने कहा, 'मेर पूरे परिवार ने इसे मेरे लिए आसान बनाया। उन्होंने मुझे कहा, 'ठीक है, और तुम्हें हमारे बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है'। दादी से मिलना आखिरी कदम था, और भी कई कदम थे जिनसे हमें गुजरना था। उनके साथ फिजिकल मुलाकात ने सब कुछ बदल दिया।'

2019 में ऑफिशियल किया था रिश्ता

मालूम हो कि अर्जुन और मलाइका ने कई वर्षों तक डेट करने के बाद साल 2019 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इसके बाद से दोनों अक्सर साथ नजर आते हैं और साथ में तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। बता दें कि उम्र में मलाइका अर्जुन से करीब 12 साल बड़ी हैं और एक बेटे की मां हैं। हालांकि दोनों यह साफ कर चुके हैं कि उम्र के फासले से उनके रिश्ते पर कोई फर्क नहीं पड़ता। 

End of Article