Koffee With Karan 7: टीचर संग फ्लर्ट कर चुकी हैं जान्हवी कपूर, बताया किस वजह से करना पड़ा था ऐसा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 15, 2022, 08:49 AM IST

करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण 7 के दूसरे एपिसोड में जान्हवी कपूर और सारा अली खान पहुंचे। इस दौरान जान्हवी ने बताया कि वो अपने टीचर के साथ फ्लर्ट कर चुकी हैं।

Koffee With Karan 7: टीचर संग फ्लर्ट कर चुकी हैं जान्हवी कपूर, बताया किस वजह से करना पड़ा था ऐसा

करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण के सातवें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। शो के दूसरे एपिसोड में इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेसेस जान्हवी कपूर और सारा अली खान पहुंचीं। इस दौरान दोनों ने कई मुद्दों पर खुलकर बात की और खुद से जुड़े कई सीक्रेट भी बताए। 

जान्हवी ने किया ये खुलासा

शो में जान्हवी कपूर ने बताया कि वो अपनी टीचर के साथ फ्लर्ट कर चुकी हैं। बिंगो राउंड में करण जौहर ने जाह्नवी और सारा को एक लिस्ट दी और दोनों को इसमें दिए गए काम की लिस्ट में से उसपर सर्कल बनाना था, जो उन्होंने किया है। इसमें दोनों ने फ्लर्टिंग को लेकर हां कहा। जान्हवी ने बताया कि उन्होंने अपने टीचर के साथ फ्लर्ट किया है। एक्ट्रेस ने कहा, 'टीचर के साथ फ्लर्ट किया है। और निश्चित रूप से उसका मुझ पर क्रश था। मैं उनका नाम भूल गई। लेकिन वह गंजे थे और बहुत क्यूट थे।'

क्यों किया था टीचर से फ्लर्ट

जान्हवी ने बताया कि उनकी अटेंडेंस में दिक्कत होने की वजह से उन्होंने टीचर के साथ फ्लर्ट किया था। जान्हवी ने कहा, ''मैंने कहा 'सॉरी सर। मुझे सच में खेद है। अगली बार ऐसा नहीं होगा।' और फिर उन्होंने कहा, 'तुम्हारी आंखें सुंदर हैं,' और मैंने कहा, 'सचमुच?' और फिर उन्होंने कहा, 'डिज्नी आईज, मैं तुम्हें इसी नाम से बुलाऊंगा।' और फिर उन्होंने मुझे पूरे साल डिज्नी आईज कहा।''

दो भाईयों को कर चुकी हैं डेट

इस शो में करण जौहर ने बताया कि एक समय पर जान्हवी और सारा दो भाईयों को डेट कर रही थीं, जो करण की बिल्डिंग में ही रहते थे। शो में सारा ने यह भी कहा कि उन्हें एक्टर विजय देवरकोंडा पर क्रश है। 

पहले एपिसोड में आए थे आलिया- रणवीर

शो की बात करें तो कॉफी विद करण 7 की शुरुआत 07 जुलाई को हुई थी। शो के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह आए थे। दोनों ने अपनी लव लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक के बारे में बात की थी। 

End of Article