Kareena Kapoor Baby Boy: करीना कपूर और सैफ अली खान दूसरी बार बने पेरेंट्स, तैमूर ने किया छोटे भाई का स्वागत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2021, 12:03 PM IST

Kareena kapoor Second baby boy: तैमूर अली खान अब बड़े भाइया बन गए हैं। करीना कपूर खान और सैफ अली खान के घर आज दूसरे बच्चे का जन्म हुआ है...

Kareena Kapoor Baby Boy: करीना कपूर और सैफ अली खान दूसरी बार बने पेरेंट्स, तैमूर ने किया छोटे भाई का स्वागत

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं। करीना कपूर ने आज एक बेटे को जन्म दिया है। कुछ समय पहले ही कपल ने फैंस को दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी थी। इसी के बाद से फैंस तैमूर अली खान के बड़े भाई बनने का इंतजार कर रहे थे। सूत्रों ने जानकारी दी है कि करीना ने रविवार को ब्रीच केंडी हॉस्पिटल में बच्चे को जन्म दिया है। उनको सुबह 4:45 के करीब हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां बेबो ने दूसरे बेटे को जन्म दिया। 

करीना कपूर ने बच्चे के जन्‍म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है। उन्होंने एक पोस्ट करते बताया कि बेटा हुआ है। साथ ही करीना ने बेटे की जन्म डेट 21.02.2021 बताई है। रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी में सैफ और बेबो को दूसरे बच्चे के लिए बधाई दी है। बताया है कि कपल के घर लड़का हुआ है।

करीना को लेकर खबरें थीं कि वो मार्च में वो अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि बीच में सैफ अली खान ने खुलासा कर दिया था कि बेबो की ड्यू डेट मार्च नहीं बल्कि फरवरी में है। सैफ ने ये भी कहा था कि वो अपने दूसरे बच्चे को लेकर थोड़े कैजुअल हैं लेकिन काफी एक्साइटेड भी हैं। दूसरा बच्चा होने बड़ी जिम्मेदारी है और यह डराने वाला है।

मालूम हो कि दूसरे बच्चे के जन्म से पहले हाल ही में करीना और सैफ अपने नए घर में शिफ्ट हो गए थे। दोनों ने कुछ समय पहले यह घर खरीदा था। सैफ- करीना का नया घर भी पुराने घर के नजदीक ही है। इस नई बिल्डिंग में उन्होंने टॉप दो फ्लोर खरीदे थे, जहां वो हाल ही में शिफ्ट हो हुए थे। 

आपको बता दें, करीना और सैफ ने साल 2012 में शादी की थी। दोनों का एक बेटा तैमूर अली खान है जिसका जन्म दिसंबर, 2016 में हुआ था। वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह करण जौहर की फिल्म तख्त में भी काम करती दिखेंगी।

End of Article