आखिर ऐसी क्या मजबूरी आई कि हाथ में बाल्टी और मग्गा लेकर घूमने पर मजबूर हो गईं Kareena Kapoor Khan, तस्वीर देखकर चकरा जाएगा दिमाग 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 13, 2021, 08:26 PM IST

Kareena Kapoor Khan Photo: सोशल मीडिया पर करीना कपूर खान की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है जिसमें एक्ट्रेस बाल्टी और मग लेकर घूमती नजर आ रही हैं। मगर इस तस्वीर की सच्चाई कुछ और है।

आखिर ऐसी क्या मजबूरी आई कि हाथ में बाल्टी और मग्गा लेकर घूमने पर मजबूर हो गईं Kareena Kapoor Khan, तस्वीर देखकर चकरा जाएगा दिमाग 
Photo Credit: Instagram

Kareena Kapoor Khan Photo Goes Viral: बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। कहीं ना कहीं करीना कपूर खान को स्पाॅट कर ही लिया जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर करीना कपूर खान की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का दिमाग चकरा गया है। ऐसे तो जब भी करीना कपूर खान की तस्वीरें सामने आती हैं तब लोग उनकी तस्वीरों पर अपना दिल दे बैठते हैं। लेकिन इस बार करीना कपूर खान की जो तस्वीर सामने आई है उसे देखकर लोग दंग रह गए हैं। करीना कपूर खान की वायरल हो रही फोटोज में यह देखा जा सकता है कि वह हाथ में बाल्टी और मग्गा लेकर घूम रही हैं। लेकिन क्या आपको इसके पीछे की हकीकत पता है? 

वायरल हुई करीना कपूर खान की फोटो

कई बार हमारे सामने कुछ ऐसी तस्वीरें आती हैं जिन्हें देखकर हमारा दिमाग धोखा खा जाता है। ठीक ऐसा ही करीना कपूर खान की फोटो के साथ हुआ है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि करीना कपूर खान अपने हाथ में बाल्टी और मग्गा लेकर घूम रही हैं। इस तस्वीर को देखकर लोग हैरान हैं और सबके मन में यह सवाल उठने लगा है कि आखिर करीना कपूर खान बाल्टी और मग लेकर क्यों घूम रही हैं।

क्या है तस्वीर के पीछे की सच्चाई

अगर आप करीना कपूर खान की इस फोटो को ध्यान से देखेंगे तो आपको यह समझ आएगा कि करीना कपूर खान ने अपने हाथ में सिर्फ कॉफी मग पकड़ा है। बात रही बाल्टी और मग्गा की तो यह दोनों चीजें उस शख्स ने पकड़ रखी हैं जो करीना कपूर खान के पीछे नजर आ रहा है। एक तरफ जहां इस तस्वीर ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया, वहीं दूसरी ओर, लोग इस तस्वीर को देखकर हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। 

End of Article