'मेरा बंगला मना रहा असत्य पर सत्य की जीत का त्योहार' दशहरा पर Kangana Ranaut ने संजय राउत पर साधा निशाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 25, 2020, 01:50 PM IST

Kangana Ranaut on Sanjay Ranaut: कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर फैंस को दशहरे की बधाई दी है। इसी के साथ उन्होंने एक बार फिर अपने बंगले की फोटो शेयर करते हुए संजय राउत पर निशाना साधा है।

'मेरा बंगला मना रहा असत्य पर सत्य की जीत का त्योहार' दशहरा पर Kangana Ranaut ने संजय राउत पर साधा निशाना

मुंबई. दशहरा के मौके पर सोशल मीडिया पर सेलेब्स अपने फैंस को बधाई दे रहे हैं। इस मौके पर कंगना रनौत ने शिवसेना के नेता संजय राउत पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने टूटे हुए घर की फोटो शेयर की है।

कंगना रनौत ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'संजय राउत मेरे टूटे हुए सपने तुम्हें देखकर मुस्कुरा रह हैं। पप्पू सेना तुम मेरा बंगला तोड़ सकते हो पर मेरी आत्मा को तोड़ने नहीं सकते हैं। बंगला नंबर पांच आज बुराई पर सच्चाई की जीत का त्योहार मना रहा है।'

कंगना रनौत ने इससे पहले लिखा था, 'जैसे रानी लक्ष्मीबाई का किला तोड़ा था मेरा घर तोड़ दिया, जैसे सावरकर जी को विद्रोह के लिए जेल में डाला गया था मुझे भी जेल भेजने की पूरी कोशिश की जा रही है।'

भाई की हुई है शादी 
कंगना रनौत इन दिनों अपनी भाई और कजिन भाई की शादी में बिजी हैं। कंगना के नाना-नानी के घर पर शादी की सारी रस्में हुई है। कंगना ने वीडियो शेयर करते हुए अपने पोस्ट में लिखा, 'करण और अंजली को आशीर्वाद दें, आज हमारे घर बेटी आयी है। 

कंगना आगे लिखती हैं, 'मगर जब मैं अंजली के माता पिता के बारे में सोचती हूँ तो दिल भारी हो जाता है, आज उनका घर सूना होगा, उन्होंने अपने दिल का एक हिस्सा काट कर हमें दे दिया, आज उनकी बेटी का कमरा ख़ाली हो गया होगा, कन्यादान से बढ़कर कोई दान नहीं।'

कंगना के खिलाफ दर्ज हुई FIR 
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एडवोकेट अली काशिफ खान देशमुख ने अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट में कहा है कि कंगना दो समुदायों के बीच वैमनस्य फैला रही हैं। उन पर देशद्रोह का आरोप भी लगाया गया है। 

याचिकाकर्ता ने कहा है कि कंगना दो समुदायों के बीच वैमनस्य फैला रही हैं। उन पर देशद्रोह का आरोप भी लगाया गया है। उनमें सरकारी प्रतिष्ठानों के लिए कोई सम्मान नहीं है। एक्ट्रेस ने न्याय तंत्र का भी मज़ाक उड़ाया है। 

End of Article