मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लोगों से मदद मांगी है। अभिनेत्री ने मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी कीमती हीरे की ईयर रिंग (कान में पहनने की रिंग) खोने की जानकारी देते हुए एक फोटो शेयर की है। जूही ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए लिखा, 'आज सुबह मैं मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जैसे ही गेट नंबर 8 की ओर गई तो 'टी 2 ड्राइववे प्रणाम बग्गी में कहीं मेरी हीरे की अंगूठी हाथ से फिसल कर गिर गई।'
एक्ट्रेस ने आगे लिखा,'एमीरेट्स काउंटर सिक्योरिटी चेक इमीग्रेशन के पास गिरी इस रिंग को ढूंढने में कोई मदद कर सके तो यह मेरे लिए रोमांचित करने वाली बात होगी। रिंग मिलने पर प्लीज पुलिस को जानकारी दें और मुझे आपको ईनाम देने में खुशी होगी जोकि रिंग की कीमत का ही होगा। इसका एक मैचिंग पीस मेरे पास है, दोनों को बीते 15 सालों से मैं हर दिन पहन रही थी। कृपया इसे ढूंढने में मेरी मदद करें। धन्यवाद।'

जूही चावला के पोस्ट से जाहिर है कि यहां एक्ट्रेस के लिए कान में पहनी जाने वाली इस रिंग का सिर्फ कीमत के लिहाज से महत्व नहीं है बल्कि वह इससे भावनात्मक रूप से भी जुड़ाव महसूस करती हैं।
गौरतलब है कि जूही चावला हाल ही में एक वीडियो शेयर करने को लेकर सुर्खियों में आई थीं, जिसमें वह खुद एयरपोर्ट पर नजर आ रही थीं। यह वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने खराब व्यवस्था को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण) के प्रति नाराजगी जाहिर की थी।

