Jugjugg Jeeyo Release Date: लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं नीतू कपूर, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 13, 2022, 02:49 PM IST

Jugjugg Jeeyo Release Date: फिल्म 'जुगजुग जियो' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। इस मौके पर निर्माण करण जौहर ने कुछ तस्‍वीरें अपने सोशल हैंडल पर साझा की हैं।

Jugjugg Jeeyo Release Date: लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं नीतू कपूर, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Jugjugg Jeeyo Release Date: मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर की मोस्‍ट अवेटेड फिल्म 'जुग जुग जियो' का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है जिसमें अनिल कपूर, नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 24 जून, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कब रिलीज होगी फिल्म

करण जौहर ने फिल्म का फर्स्ट पोस्टर शेयर किया और सोशल मीडिया पर लिखा, 'आइए, इस परिवार का हिस्सा बनिए। एक सच्ची फैमिली एंटरटेनर फिल्म आ रही है- भावनाओं और प्यार के साथ। 24 जून को सिनेमाघर में मिलते हैं।' मालूम हो कि इस फिल्म में मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली भी नजर आएंगे। मालूम हो कि इस फिल्म को राज मेहता ने डायरेक्ट किया है। वहीं दूसरी तरफ करण जौहर इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। 

नीतू कपूर ने किया था ये पोस्ट

मालूम हो कि कुछ समय पहले फिल्म की शूटिंग पूरी हुई थी जिसके बाद नीतू ने अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "आखिरकार #jugjuggjeeyo लपेटा हुआ एक ऐसा अद्भुत अनुभव था। कुछ लवली दोस्तों का साथ पाकर आत्मविश्वास बढ़ा, जिसकी उस समय बहुत जरूरत थी। यह फिल्म हमेशा बहुत खास रहेगी।" तस्वीर में नीतू को ट्रेडिशनल लुक में देखा जा सकता है। 

End of Article