ऋतिक रोशन और सबा आजाद की वायरल हो रहीं रोमांटिक फोटोज, पेरिस में छुट्टियां मना रहा कपल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 14, 2022, 07:18 PM IST

Saba Azad and Hrithik Roshan Romantic picture: ऋतिक रोशन और उनकी प्रेमिका सबा आजाद अपने पीडीए के साथ इंडस्ट्री में सबकी नजरों में आ रहे हैं। क्योंकि दोनों फिलहाल विदेश में रोमांटिक पल बिता रहे हैं....

ऋतिक रोशन और सबा आजाद की वायरल हो रहीं रोमांटिक फोटोज, पेरिस में छुट्टियां मना रहा कपल

Saba Azad Romantic picture with Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन और सबा आजाद, बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर बॉलीवुड गलियारों में खूब चर्चा हो रही है। लगातार ऋतिक रोशन और उनकी प्रेमिका सबा आजाद अपने पीडीए के साथ इंडस्ट्री में सबकी नजरों में आ रहे हैं। क्योंकि दोनों फिलहाल विदेश में रोमांटिक पल बिता रहे हैं। जब से ऋतिक रोशन और सबा आजाद ने पब्लिक अपीयरेंस दर्ज की है, तभी से वे कपल गोल सेट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

अब अपनी वेकेशन डायरी से गुधवार (14 जुलाई) को सबा ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें कपल को हम एकसाथ कॉन्सर्ट का आनंद लेते देख सकते हैं। दोनों साथ में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'जैज कैट कहां हैं...??!!' तस्वीर में ऐसा लग रहा है कि वे अपनी छुट्टियों के हर पल को खुलकर जी रहे हैं। दोनों को एकसाथ क्वालिटी टाइम बिताते देख सकते हैं। 

अपनी वेकेशन के दौरान ऋतिक और सबा एक रोमांटिक लॉन्ग ड्राइव का आनंद लेते भी दिखे। सबा को खुली बोनट कार में देखा गया था, जबकि ऋतिक गाड़ी चलाते हुए दिखाई दिखे थे। 

सबा आजाद, ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान के साथ भी बहुत अच्छा रिश्ता शेयर करती हैं। ऐसा लगता है जैसे सबा ने ना ही सिर्फ ऋतिक रोशन बल्कि उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान और उनके परिवार वालों के दिल में भी अपनी एक खास जगह बना ली है। कुछ दिन पहले ही सबा आजाद को ऋतिक रोशन और उनके परिवार के साथ लंच करते हुए देखा गया था। 


वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन को जल्द ही एक्शन ड्रामा फिल्म फाइटर में देखा जाएगा। वह पहली बार दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं।

End of Article