हिना खान के फैन ने पूछा- क्या सिद्धार्थ शुक्ला के साथ करेंगी काम? एक्ट्रेस ने दिया जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 11, 2020, 03:09 PM IST

Hina Khan on working with Sidharth Shukla: हिना खान के फैन ने उनसे पूछा कि क्या वो सिद्धार्थ शुक्ला के साथ काम करेंगी? जानें इस सवाल पर एक्ट्रेस ने क्या दिया जवाब।

हिना खान के फैन ने पूछा- क्या सिद्धार्थ शुक्ला के साथ करेंगी काम? एक्ट्रेस ने दिया जवाब
Photo Credit: Instagram

एक्ट्रेस हिना खान टेलिविजन की सबसे चर्चित और पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं जो बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। हिना अक्सर खबरों में बनी रहती हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर फैंस के सवालों के जवाब दिए।

फैन ने हिना खान से पूछा ये सवाल

हिना खान ने हाल ही में ट्विटर पर फैंस के सवालों के जवाब दिए। हिना की फैन फॉलोईंग का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कुछ ही देर में ट्विटर पर #AskHina हैशटैग ट्रेंड करने लग गया और हजारों फैंस ने हिना से सवाल पूछे। एक फैन ने उनसे पूछा, 'मैम बिग बॉस 11 में मैंने आपको सपोर्ट किया था और बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शक्ला को, तो मैं आपसे जानना चाहता हूं कि क्या भविष्य में ऐसी कोई संभावना है कि आप दोनों किसी अच्छे प्रोजेक्ट के लिए साथ आएं?' इस पर हिना ने कहा, 'थैंक्यू। आपको कभी नहीं पता होता, यह दुनिया छोटी है।'

8 मिलियन फॉलोअर्स

हिना सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। फिटनेस फ्रीक हिना अपनी वर्कआउट वीडियोज भी यहां पोस्ट करती हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर उनके 8 मिलियन यानी 80 लाख फॉलोअर्स हो गए। इस मौके पर हिना ने केक के साथ अपनी फोटोज शेयर की थीं और फैंस व फॉलोअर्स का शुक्रिया अदा किया था। 

साल 2009 में किया था एक्टिंग डेब्यू

हिना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2009 में सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से की थी, जिसमें उन्होंने अक्षरा का रोल निभाया था जिसे काफी पसंद किया गया था। इसके बाद वे खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस जैसे रिएलिटी शो में नजर आईं। इसके बाद हिना सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 में कोमोलिका के रोल में नजर आईं।

बॉलीवुड में रख चुकी हैं कदम

हिना खान अब बॉलीवुड में भी कदम रख चुकी हैं। इस साल उनकी फिल्म हैक्ड रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके साथ एक्टर रोहन शाह और मोहिल मल्होत्र था। करीब 4.5 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 8.38 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

End of Article