Heropanti 2 Box Office Collection day 4: हीरोपंती 2 ने तोड़ा दम, बॉक्स ऑफिस पर करिश्मा नहीं दिखा पाए टाइगर श्रॉफ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 3, 2022, 11:56 AM IST

Heropanti 2 Monday Collection, Total Income: बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ का इस बार बॉक्स ऑफिस पर करिश्मा करने में नाकामायब रहे। उनकी फिल्म हीरोपंती ने केजीएफ चैप्टर 2 के आगे दम तोड़ दिया है।

Heropanti 2 Box Office Collection day 4: हीरोपंती 2 ने तोड़ा दम, बॉक्स ऑफिस पर करिश्मा नहीं दिखा पाए टाइगर श्रॉफ

Heropanti 2 Monday Collection, Total Income: बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ का इस बार बॉक्स ऑफिस पर करिश्मा करने में नाकामायब रहे। उनकी फिल्म हीरोपंती ने केजीएफ चैप्टर 2 के आगे दम तोड़ दिया है।शुक्रवार को रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ की 'हीरोपंती 2' ने रविवार तक महज 17 करोड़ रुपये कमाए और सोमवार को तकरीबन 1.65 से लेकर 1.75 करोड़ रुपये तक का कारोबार किया है। इस तरह ये फिल्म 20 करोड़ की कमाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकी। सिनेमाघरोंं में ये फिल्म दर्शकों का इंतजार कर रही है।  

सिनेमाघरों में टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म का सामना केजीएफ चैप्टर 2 से हुआ। इतना ही नहीं सिनेमाघरों में पहले से शाहिद कपूर की जर्सी मौजूद है, वहीं अजय देवगन-अमिताभ बच्चन स्टारर रनवे 34 भी 29 अप्रैल को रिलीज हुई। इसका असर हीरोपंती की कमाई पर साफ दिख रहा है। केजीएफ 2 के सामने यह फिल्म टिक नहीं पा रही है। केजीएफ ने सोमवार को 3.75 करोड़ की कमाई की है। 

अहमद खान द्वारा निर्देशित 'हीरोपंती 2' की कहानी रजत अरोड़ा ने लिखी है जबकि इस फिल्म का संगीत एआर रहमान ने दिया है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। उनके किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं टाइगर श्रॉफ के अपोजिट तारा सुतारिया नजर आई हैं। फिल्म हीरोपंती 2 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था लेकिन इसकी कमाई देखकर लग रहा है कि मेकर्स ने गलत टाइम पर इसे रिलीज कर दिया है। 

फिल्म बिजनेस के जानकारों का मानना है कि इस फिल्म की कमाई कम होने के कई फैक्टर हैं। इस फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का फायदा नहीं मिल रहा है क्योंकि सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा नहीं हो रही है। इसमें पूरा दोष फिल्म की पीआर का है। वहीं दूसरी तरफ उत्तर भारत में गर्मी काफी है जिसकी वजह से लोग घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं। 

End of Article